ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyBhai Dooj 2021 puja shubh muhrat time puja vidhi samagri ki list mantra katha Astrology in Hindi

Bhai Dooj : शुभ मुहूर्त में करें भाई का तिलक, यहां देखें संपूर्ण पूजा- विधि, सामग्री की लिस्ट, मंत्र, पौराणिक कथा

Bhai Dooj 2021 puja shubh muhrat  : दिवाली के दो दिन बाद भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस साल आज यानी 6 नवंबर को भाई दूज या भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा। इस...

Bhai Dooj : शुभ मुहूर्त में करें भाई का तिलक, यहां देखें संपूर्ण पूजा- विधि, सामग्री की लिस्ट, मंत्र, पौराणिक कथा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 06 Nov 2021 07:06 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Bhai Dooj 2021 puja shubh muhrat  : दिवाली के दो दिन बाद भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस साल आज यानी 6 नवंबर को भाई दूज या भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भाई अपनी बहन के घर तिलक करवाने जाते हैं। इस त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार भाई दूज के दिन बहन के तिलक का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त का बहुत अधिक महत्व होता है। शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य का कई गुना अधिक फल मिलता है। आइए जानते हैं भाई दूज पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त, सामग्री की लिस्ट और मंत्र-

शुभ मुहूर्त-

  • 6 नवंबर शनिवार सुबह 8 बजे से 9 के बीच शुभ चौघड़िया मुहूर्त में भाई को टीका करने का अच्छा समय होगा। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच चर लाभ और अमृत के शुभ चौघड़िया मुहूर्त रहेंगे। 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच भाई को टीका करने का शुभ मुहूर्त होगा।

राशिफल 6 नवंबर : सूर्य, बुध, मंगल तुला में, मिथुन, मकर, मीन वालों को होगा महालाभ, मेष, वृष वाले रहें सर्तक, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

पौराणिक कथा

  • भैया दूज को भातृ द्वितीया भी कहते हैं। इस त्योहार का भाई-बहन के प्रगाढ़ संबंध में विशेष महत्व है। भाई दूज पर बहनें भाइयों के दीर्घायु व स्वस्थ होने की मंगल कामना करती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान सूर्य की पत्नी छाया को दो संतान यमराज और यमुना थी। यमुना अपने भाई यमराज से बड़ा स्नेह करती थी। बराबर अपने घर भोजन करने का आमंत्रण देती थी। यमराज अपनी बहन के आमंत्रण को बार-बार अनसुना कर देते थे। कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितिया के दिन यमुना ने यमराज को वचनबद्ध कर अपने घर आने को विवश कर दिया। तब से ही भाई दूज मनाने की परंपरा है।

पूजा विधि-

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित कर भगवान का ध्यान करें।
  • भगवान विष्णू और गणेश जी की पूजा करें
  • इस दिन भाई को घर बुलाकर तिलक लगाकर भोजन कराने की परंपरा है।
  • भाई के लिए पिसे हुए चावल से चौक बनाएं।
  • भाई के हाथों पर चावल का घोल लगाएं।
  • भाई को तिलक लगाएं।
  • तिलक लगाने के बाद भाई की आरती उतारें।
  • भाई के हाथ में कलावा बांधें।
  • भाई को मिठाई खिलाएं।
  • मिठाई खिलाने के बाद भाई को भोजन कराएं।
  • भाई को बहन को कुछ न कुछ उपहार में जरूर देना चाहिए।

Mangal Rashi Parivartan 2021: 5 दिसंबर तक तुला राशि में रहेंगे मेष राशि के स्वामी मंगल, इन 6 राशियों के लिए अनुकूल रहेगा समय

पूजा सामग्री

  • आरती की थाली
  • टीका, चावल
  • नारियल, गोला (सूखा नारियल) और मिठाई
  • दिया और धूप
  • रुमाल या छोटा तोलिया

बहने इस मंत्र का जप जरूर करें-

  • गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजा कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें