ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologybhai dooj 2018 bhaiya dooj on this day take food on sister house and give her a special gift

Bhai Dooj 2018: इस दिन बहन के घर करें भोजन, जरूर लेकर जाएं गिफ्ट

कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष द्वितीया को भार्इ दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें, भाइयों की दीर्घायु की कामना के साथ उनका तिलक करती हैं तो भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं। मान्यता है कि...

Bhai Dooj 2018: इस दिन बहन के घर करें भोजन, जरूर लेकर जाएं गिफ्ट
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 09 Nov 2018 05:53 AM
ऐप पर पढ़ें

कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष द्वितीया को भार्इ दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें, भाइयों की दीर्घायु की कामना के साथ उनका तिलक करती हैं तो भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं। मान्यता है कि नरकासुर का वध करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण इस दिन अपनी बहन सुभद्रा से मिलने गए थे। इस त्योहार को यम द्वितीया के रूप में भी मनाया जाता है।

कहा जाता है कि यह दिन ऐसा है जब यमराज अपना सारा कामकाज छोड़कर धरती पर अपनी बहन के घर आते हैं। यमराज जब अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे तो यमुना ने उन्हें अपने हाथ से भोजन बनाकर खिलाया। यमराज ने यमुना को वरदान दिया कि जो व्यक्ति यम द्वितीया के दिन यमुना के जल में स्नान करता है और बहन के घर जाकर उनके हाथों से बना भोजन करता है उसकी आयु लंबी होती है। इस दिन बहन के घर वस्त्र, उपहार लेकर जाना चाहिए एवं बहन के घर ही भोजन करना चाहिए। रक्षाबंधन वाले दिन भाई के घर तो भाई दूज के दिन बहन के घर भोजन करना अति शुभ फलदायी होता है। अगर किसी बहन के भार्इ नहीं हो तो वह चंद्रमा की पूजा करें।

Bhai Dooj 2018: इस बार हैं तीन शुभ मुहूर्त, पढ़ें पूरी व्रत कथा

Bhai Dooj 2018: इन 5 बेस्ट Photo Messages से दें शुभकामनाएं, देखें

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें