ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologybhagwan ganesh favourite zodiac signs luckiest rashi among all Astrology in Hindi

ये 3 राशि वाले रहते हैं दुख- दर्द से दूर, इनके सहायक होते हैं विघ्नहर्ता गणेश, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

luckiest rashi among all : ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। इन 12 राशियों में से कुछ राशियों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा रहती है। गणपति भगवान प्रथम पूजनीय देव हैं। गणपति की कृपा से व्यक्ति क

ये 3 राशि वाले रहते हैं दुख- दर्द से दूर, इनके सहायक होते हैं विघ्नहर्ता गणेश, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 22 May 2022 06:57 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। इन 12 राशियों में से कुछ राशियों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा रहती है। गणपति भगवान प्रथम पूजनीय देव हैं। गणपति की कृपा से व्यक्ति का जीवन आनंद से भर जाता है।जिस व्यक्ति पर भगवान गणेश की कृपा रहती है उसको जीवन में किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। आइए जानते हैं किन राशियों पर रहते हैं भगवान गणेश मेहरबान...

मेष राशि

  • ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मेष राशि पर भगवान गणेश की विशेष कृपा रहती है।
  • इस राशि के लोग बुद्धिमान होते हैं।
  • ये लोग हर काम में निपुण होते हैं।
  • भगवान गणेश की कृपा से मेष राशि वाले लोग कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं।
  • मेष राशि के जातकों को रोजाना भगवान गणेश की विधि- विधान से पूजा करनी चाहिए।
  • इन लोगों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती है।

23 मई से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

मिथुन राशि

  • ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मिथुन राशि पर भगवान गणेश मेहरबान रहते हैं।\
  • ये लोग दिमाग के काफी तेज होते हैं।
  • मिथुन राशि के लोग शिक्षा के क्षेत्र में अधिक सफल होते हैं।
  • इन लोगों को रोजाना भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए।
  • ये लोग पढ़ाई- लिखाई में भी काफी तेज होते हैं।
  • इन लोगों से जीत पाना मुश्किल होता है। 
  • मिथुन राशि के जातकों का स्वभाव काफी दयालु होता है।

जुलाई में शनि होंगे वक्री, शनि ढैया वाली राशियों पर क्या होगा प्रभाव, शनि जयंती पर कर लें ये काम

मकर राशि

  • ज्योतिषशास्त्र के अनुसार भगवान गणेश मकर राशि के जातकों पर मेहरबान रहते हैं।
  • ये लोग मेहनती स्वभाव के होते हैं।
  • इन लोगों पर आंख बंद कर विश्वास किया जा सकता है।
  • इन लोगों का दिमाग काफी तेज चलता है।
  • ये लोग पढ़ाई- लिखाई के क्षेत्र में काफी नाम कमाते हैं।
  • मकर राशि के जातकों को रोजाना भगवान गणेश का ध्यान करना चाहिए।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें