Hindi Newsधर्म न्यूज़benefits of saffron according to astrology

माथे पर केसर का तिलक लगाने के होते हैं इतने फायदे

केसर के फायदे शायद ही कोई नहीं जानता होगा। केसर स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ ही सुंदरता भी निखारता है। केसर को अन्य नाम जैसे  कुमकुम, जाफरान व अंग्रेजी में सैफ्रन के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन...

लाइव हिन्दुस्तान नई दिल्लीFri, 18 May 2018 03:41 PM
share Share
Follow Us on
माथे पर केसर का तिलक लगाने के होते हैं इतने फायदे

केसर के फायदे शायद ही कोई नहीं जानता होगा। केसर स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ ही सुंदरता भी निखारता है। केसर को अन्य नाम जैसे  कुमकुम, जाफरान व अंग्रेजी में सैफ्रन के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन इसके साथ ही केसर के ज्योतिष फायदे भी अनेक है। आइए जानते हैं इसके फायदे

1. कहा जाता है कि महालक्ष्मी जी का ध्यान कर मस्तक पर केसर का तिलक लगाने से शुभ समाचार मिलते है। 

2. वहीं घर के मुख्यद्वार पर शुद्ध केसर से स्वास्तिक बनाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं हो पाता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

3. अगर आपको धन से जुड़ी समस्या चल रही है तो शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार को केसर का तिलक माथे पर लगा लें। इससे घर में धन का आगमन होने लगेगा।

4. दीपावली की रात तिजोरी आदि की पूजा करने से पहले शुद्ध केसर मिला मीठा दही खा लें। इसके बाद लक्ष्मी का विधिवत पूजन करने से व्यवसाय में प्रगति होती है।

5. अगर आपको गुरु ग्रह संबंधित कोई परेशानी रहती है तो या गुरु ग्रह अशुभ फल दे रहा है तो थोड़ा केसर लेकक माथे के बीचो-बीच लगा लें।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

अगला लेखऐप पर पढ़ें