ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologybenefits of durgasaptashti mantra get dreamed wife

रोजाना इस मंत्र के जाप से मिलेगी मनचाही पत्नी

हिन्दू धर्म ग्रन्थों के अनुसार दुर्गा मां की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी हो जाती है। वैसे तो माता दुर्गा से संबंधित अनेक ग्रंथों में दुर्गासप्तशती का स्थान महत्वपूर्ण है। जो व्यक्ति...

रोजाना इस मंत्र के जाप से मिलेगी मनचाही पत्नी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 16 Jun 2018 11:23 AM
ऐप पर पढ़ें

हिन्दू धर्म ग्रन्थों के अनुसार दुर्गा मां की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी हो जाती है। वैसे तो माता दुर्गा से संबंधित अनेक ग्रंथों में दुर्गासप्तशती का स्थान महत्वपूर्ण है। जो व्यक्ति विधि-विधान से दुर्गासप्तशती का पाठ करता है, उसके बुरे से बुरे दिन दूर हो जाते हैं और हर मनोकामना पूरी होती है।

बुद्धिमान संतान और सौम्यता प्रदान करता है यह व्रत

ऐसे में अगर आप सुंदर और सुशील पत्नी चाहते हैं, तो दुर्गासप्तशती में 1 मंत्र बताया गया है। रोज इस मंत्र का जाप करने से आपकी ये इच्छा पूरी हो सकती है।

मंत्र
पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानु सारिणीम्।
तारिणींदुर्गसं सारसागरस्य कुलोभ्दवाम्।।

मंत्र का जाप करने का तरीका..
सुबह जल्दी नहाकर, साफ वस्त्र पहनकर देवी दुर्गा की पूजा करें।
देवी दुर्गा की मूर्ति या चित्र के सामने आसन लगाकर रुद्राक्ष की माला लेकर इस मंत्र का जाप करें। प्रतिदिन पांच माला जाप करने से आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।
आसन कुश का हो तो अच्छा रहता है।
रोज एक ही समय पर, एक ही आसन पर बैठकर और एक ही माला से मंत्र जाप किया जाए तो यह मंत्र जल्दी ही सिद्ध हो सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैंजिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

यहां आकर हो जाती है हर मुश्किल आसान

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें