Basant Panchami Wishes: इन Top 10 शायरी, कोट्स, मैसेज और शुभकामनाओं से दें बसंत पंचमी की बधाई
Basant Panchami Wishes in Hindi: बसंत पंचमी के इस खास पर्व पर आपके घर में सुख और समृद्धि की बरसात हो। बसंत पंचमी आपके जीवन में खुशियाँ और उत्साह का संगम लाए।

Happy Basant Panchami Wishes 2024: बसंत पंचमी पूरे भारत में धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग विशेष तौर पर सरस्वती माता की आराधना करते हैं। बसंत पंचमी के इस खास पर्व पर आपके घर में सुख और समृद्धि की बरसात हो। बसंत पंचमी आपके जीवन में खुशियाँ और उत्साह का संगम लाए। इसलिए इन खूबसूरत शायरी, मैसेज और बधाइयों से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बसंत पंचमी की बधाई दें।
बसंत पंचमी की शुभकामनाएं
किताबों का साथ हो, पेन पर हाथ हो,
कॉपियाँ आपके पास हो, पढाई दिन रात हो,
जिंदगी के हर इम्तिहान में आप पास हो।
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
हैप्पी बसंत पंचमी।
वीणा लेकर हाथ में,
सरस्वती हो आपके साथ में,
मिले माँ का आशीर्वाद हर दिन,
मुबारक़ हो आपको सरस्वती पूजा का ये दिन।
सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी की शुभ कामनायें!
जीवन का यह बसंत
खुशियां दें अनंत
प्रेम और उत्साह से
भर दें जीवन में रंग!!
Happy Basant Panchami!
फूलों की वर्षा,
शरद की फुहार,
सूरज की किरणे,
खुशियों की बहार,
चन्दन की खुशबु,
अपनों का प्यार,
मुबारक हो आप सबको,
बसंत पंचमी का त्योहार।
हैप्पी बसंत पंचमी।
बसंत के आगमन से सराबोर मन
करता है सहर्ष खुशियों का अभिनंदन।
लेके मौसम की बहार
आया बसंत ऋतू का त्यौहर
आओ हम सब मिलके मनाएं
दिल में भरकर उमंग और प्यार
बसंत पंचमी की बधाई
सहस शील हृदय में भर दें,
जीवन त्याग से भर दें,
संयम सत्य स्नेह का वर दें,
माँ सरस्वती आपके जीवन में उल्लास भर दें,
बंसत पंचमी की शुभकामनाएं!
उड़े पतंग आस्मां में सबकी निराली
आओ मिलकर हम सब वसंत मनाएं,
द्वार पर अपने रंगीली रंगोली सजाएं।
बहारो में बहार बसंत
मीठा मौसम
मीठी उमंग
रंग बिरंगी उड़ती आकाश में पतंग
तुम साथ हो तो है इस ज़िंदगी का और ही रंग
हैप्पी बसंत पंचमी
सर्दी को तुम दे दो विदाई, बसंत की अब ऋतु है आई,
फूलों से खुशबू लेकर महकती हवा है आई,
बागों में बहार है आई, भँवरों की गुंजन है लायी,
उड़ रही है पतंग हवा में जैसे तितली यौवन में आई,
देखो अब बसंत है आई…
Happy Basant Panchami
लेखक के बारे में
Shrishti Chaubeyसंक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा



