ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyBasant panchami offer these five things to maa saraswati

Basant Panchami 2019: वसंत पंचमी आज, मां सरस्वती को जरूर अर्पित करें ये 5 चीजें

वसंत पंचमी (Basant Panchami) का त्योहार कल मनाया जाएगा। हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर यह त्योहार मनाया जाता है। इस दिन माता सरस्वती की विशेष रूप से पूजा की जाती है। छात्रों और...

Basant Panchami 2019: वसंत पंचमी आज, मां सरस्वती को जरूर अर्पित करें ये 5 चीजें
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 10 Feb 2019 11:25 AM
ऐप पर पढ़ें

वसंत पंचमी (Basant Panchami) का त्योहार कल मनाया जाएगा। हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर यह त्योहार मनाया जाता है। इस दिन माता सरस्वती की विशेष रूप से पूजा की जाती है। छात्रों और कलाकारों के लिए सरस्वती पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन ज्ञान और बुद्धि की देवी माता सरस्वती की पूजा से बहुत लाभ मिलता है। अगर छात्र ज्ञान और बुद्धि पाना चाहते हैं तो इस दिन देवी की पूजा करते समय उनकी 5 प्रिय वस्तुएं जरूर भेंट करें:

देवी सरस्वती को पीले और सफेद रंग के फूल पसंद है। इन फूलों से देवी की पूजा करने से वे जल्द प्रसन्न होती है। इसके साथ ही आप गेंदे और सरसों के फूल भी मां को अर्पित कर सकते हैं।

वसंत पंचमी के दिन पीले रंग का विशेष महत्व है इसलिए सफेद की बजाय पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें तो यह बहुत शुभ होता है। इस दिन अपने शरीर पर पीले रंग का वस्त्र धारण करें।

मां सरस्वती को बूंदी का प्रसाद बहुत प्रिय होता है। देवी सरस्वती को बूंदी अर्पित करने से गुरु अनुकूल होते हैं और ज्ञान प्राप्ति में आने वाली बाधा दूर होती है।

सरस्वती पूजा में पेन और कॉपी जरूर शामिल करें, इससे बुध की स्थिति अनुकूल होती है जिससे बुद्धि बढ़ती है और स्मरण शक्ति भी अच्छी होती है।

केसर और पीला चंदन का तिलक करें और खुद भी लगाएं। ज्योतिषशास्त्र में इसे गुरु से संबंधित वस्तु कहा गया है जिससे ज्ञान और धन दोनों के मामले में अनुकूलता की प्राप्ति होती है।

Basant Panchami 2019: जानिए वसंत पंचमी पर क्यों होती है कामदेव की भी पूजा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें