ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyBasant Panchami 2019 know significance and puja muhurat

Basant Panchami 2019: जानें वसंत पंचमी का महत्व और पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त

सर्दी के महीनों के बाद वसंत (Basant Panchami ) और फसल की शुरूआत होने के रूप वसंत पचंमी (Basant Panchami ) का त्योहार मनाया जाता है। इस साल वसंत पचंमी का त्योहार 10 फरवरी को मनाया जाएगा। वसंत पंचमी के...

Basant Panchami 2019: जानें वसंत पंचमी का महत्व और पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीSun, 10 Feb 2019 09:49 AM
ऐप पर पढ़ें

सर्दी के महीनों के बाद वसंत (Basant Panchami ) और फसल की शुरूआत होने के रूप वसंत पचंमी (Basant Panchami ) का त्योहार मनाया जाता है। इस साल वसंत पचंमी का त्योहार 10 फरवरी को मनाया जाएगा। वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विशेष रूप से पूजा की जाती है। मां सरस्वती को विद्या एवं बुद्धि की देवी माना जाता है। वसंत पंचमी के दिन उनसे विद्या, बुद्धि, कला एवं ज्ञान का वरदान मांगा जाता है। 

इस दिन लोग पीले रंग के कपड़े पहनते है, पतंग उड़ाते है और मीठे पीले रंग के चावल का सेवन करते है। पीले रंग को बसंत का प्रतीक मानते है। बंसत ऋतु को सभी मौसमों में बड़ा माना जाता है। इस मौसम में न तो चिलचिलाती धूप होती है, न सर्दी और न ही बारीश, वसंत में पेड़-पौधों पर ताजे फल और फूल खिलते हैं।

यह है पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त 

वसंत पंचमी पूजा मुहूर्त: सुबह 6.40 बजे से दोपहर 12.12 बजे तक

पंचमी तिथि प्रारंभ: मघ शुक्ल पंचमी शनिवार 9 फरवरी की दोपहर 12.25 बजे से शुरू  

पंचमी तिथि समाप्त: रविवार 10 फरवरी को दोपहर 2.08 बजे तक 

बंसत पंचमी 2019: नौ वर्षों पर रविसिद्धियोग में सरस्वती पूजा 10 को, वर्षों बाद बन रहा है महासंयोग

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें