ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyBasant panchami 2019 do not do these things on vasant panchami

वसंत पंचमी 2019: पंचमी के दिन भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

वसंत पंचमी (Basant Panchami) का दिन मां सरस्वती की पूजा का विशेष दिन है। मां सरस्वती को विद्या एवं बुद्धि की देवी माना जाता है। वसंत पंचमी के दिन उनसे विद्या, बुद्धि, कला एवं ज्ञान का वरदान मांगा...

वसंत पंचमी 2019: पंचमी के दिन भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 10 Feb 2019 03:55 PM
ऐप पर पढ़ें

वसंत पंचमी (Basant Panchami) का दिन मां सरस्वती की पूजा का विशेष दिन है। मां सरस्वती को विद्या एवं बुद्धि की देवी माना जाता है। वसंत पंचमी के दिन उनसे विद्या, बुद्धि, कला एवं ज्ञान का वरदान मांगा जाता है। इस साल बसंत पचंमी का त्योहार 10 फरवरी को मनाया जाएगा। लेकिन इस दिन भूलकर भी कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए:

वसंत पंचमी पर न करें 5 गलतियां

1. वसंत पंचमी को काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इस दिन पीले वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।

2. वसंत पंचमी के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। संभव हो तो आज के दिन स्नान और पूजा के बाद सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए।

3.. वसंत पंचमी के दिन किसी से वाद-विवाद या क्रोध नहीं करना चाहिए। बसंत पंचमी पर कलह होने से पितृ को कष्ट पहुंचता है।

4. वसंत पंचमी के दिन बिना नहाए कुछ भी नहीं खाना चाहिए। इस दिन नदी, सरोवर या पास के तालाब में स्नान करना चाहिए और मां सरस्वती की पूजा अराधना के बाद ही कुछ खाना चाहिए।

5. वसंत पंचमी के दिन भूल से भी पेड़-पौधों की कटाई नहीं करनी चाहिए।

 इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

Basant Panchami 2019: जानें बसंत पंचमी का महत्व और पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें