ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyBakrid 2022 When is Bakra Eid in India Know its religious importance Eid ul Adha 2022 date India Astrology in Hindi

Bakrid 2022: भारत में बकरीद कब है? जानें इसका धार्मिक महत्व

Bakrid 2022 Date in India:पवित्र माह रमजान के करीब 70 दिन बाद कुर्बानी का त्यौहार बकरा ईद आता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक 12वें महीने की 10 तारीख को बकरीद या ईद-उल-जुहा मनाई जाती है।

Bakrid 2022: भारत में बकरीद कब है? जानें इसका धार्मिक महत्व
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 07 Jul 2022 08:48 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Bakra Eid Kab Hai 2022: बकरीद  (Eid-ul-Adha 2022) को ईद-उल-अजहा के नाम से भी जानते हैं। इस साल बकरीद भारत में 10 जुलाई, रविवार को मनाए जाने की संभावना है। इस त्योहार को ईद-उल-जुहा या बकरा ईद (Bakra Eid) के नाम से भी जानते हैं। इसे रमजान खत्म के करीब 70 दिनों के बाद मनाया जाता है। बकरा ईद पर कुर्बानी देने की प्रथा है।

बकरा ईद का धार्मिक महत्व-

इस्लाम मजहब की मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि पैगंबर हजरत इब्राहिम से ही कुर्बानी देने की प्रथा शुरू हुई थी. कहा जाता है कि अल्लाह ने एक बार पैगंबर इब्राहिम से कहा था कि वह अपने प्यार और विश्वास को साबित करने के लिए सबसे प्यारी चीज का त्याग करें और इसलिए पैगंबर इब्राहिम ने अपने इकलौते बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया था।

कहते हैं कि जब पैगंबर इब्राहिम अपने बेटे को मारने वाले थे। उसी वक्त अल्लाह ने अपने दूत को भेजकर बेटे को एक बकरे से बदल दिया था। तभी से बकरा ईद अल्लाह में पैगंबर इब्राहिम के विश्वास को याद करने के लिए मनाई जाती है। इस त्योहार को नर बकरे की कुर्बानी देकर मनाते हैं। इसे तीन भागों में बांटा जाता है, पहला भाग रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोसियों को दिया जाता है। दूसरा हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों और तीसरा परिवार के लिए होता है। 

ईद और बकरीद में क्या है अंतर-
 
इस्लामी साल में दो ईद मनाई जाती हैं जिनमें से एक ईद-उल-जुहा और दूसरी ईद-उल-फितर। ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। इसे रमजान को खत्म करते हुए मनाया जाता है। मीठी ईद के करीब 70 दिन बाद बकरा ईद मनाई जाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें