Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में हुए राम लला विराजमान, भक्तों को कल से होंगे दर्शन, यहां जानें मंदिर टाइमिंग संबंधित सभी जानकारियां
Ayodhyan Ram Mandir Time Live : आज कई वर्षों का इंतजार पूरा हो गया है। अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा में हो गई है। राम लला विराजमान हो गए हैं। यहां देखें सभी लाइव अपडेट्स...

Ayodhyan Ram Mandir Time Live : अयोध्या के राम मंदिर में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। भगवान राम विराजमान हो गए हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन 16 जनवरी से ही शुरू हो गए थे। मुख्य प्राण प्रतिष्ठा की पूजा अयोध्या के राम मंदिर के गर्भग्रह में आज संपन्न हुई। नरेंद्र मोदी इस पूजा में प्रमुख यजमान रहे। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए बहुत ही शुभ अभिजीत मुहूर्त चुना गया था। आज दोपहर 12 बजकर बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक अभिजीत मुहूर्त था। यह मुहूर्त सिर्फ 84 सेकंड का था। प्राण प्रतिष्ठा प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्रभु श्री राम की मूर्ति की आंखों पर बंधा पीला कपड़ा खुल गया है। इसके बाद सभी श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े 11 बजे तक राम मंदिर खुला रहेगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए दोपहर दो बजे से शाम सात तक मंदिर खुला रहेगा। दोपहर में ढाई घंटे मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।यहां देखें सभी लाइव अपडेट्स-
Ayodhya Ram Mandir Latest Live Updates- 12.56 PM : भगवान राम की आरती शुरू-
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं
आरती उतारूँ तुझे तन मन वारूं,
कनक शिहांसन रजत जोड़ी,
दशरथ नंदन जनक किशोरी,
युगुल छबि को सदा निहारूं,
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं........
साल का पहला सूर्य ग्रहण इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, धनवान बनने के बनेंगे योग
बाम भाग शोभति जग जननी,
चरण बिराजत है सुत अंजनी,
उन चरणों को सदा पखारू,
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं........
आरती हनुमंत के मन भाये,
राम कथा नित शिव जी गाये,
राम कथा हृदय में उतारू,
हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ........
चरणों से निकली गंगा प्यारी,
वंदन करती दुनिया सारी,
उन चरणों में शीश को धारू,
हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ......
Ayodhya Ram Mandir Latest Live Updates- 12.40 PM : आरती का समय
शृंगार आरती- सुबह 630 बजे
भोग आरती- दोपहर 1200 बजे
संध्या आरती- शाम 730 बजे
Ayodhya Ram Mandir Latest Live Updates- 12.40 PM : भक्तों के लिए कल से शुरू होंगे दर्शन : श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े 11 बजे तक राम मंदिर खुला रहेगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए दोपहर दो बजे से शाम सात तक मंदिर खुला रहेगा। दोपहर में ढाई घंटे मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।
Ayodhya Ram Mandir Latest Live Updates- 12.30 PM Live- राम लला हुए विराजमान- भगवान श्री राम मंदिर में विराजमान हो गए हैं। इस समय भगवान की पूजा हो रही है।
Ayodhya Ram Mandir Latest Live Updates- 12.15 PM Live- गर्भ ग्रह में अनुष्ठान शुरू- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के गर्भ ग्रह में पहुंच गए हैं। उनके साथ मोहन भागवत भी हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हो गया है। कुछ ही देर में राम लला के भव्य दर्शन होंगे।
Ayodhya Ram Mandir Latest Live Updates- 12.05 PM Live- राम लला प्राण प्रतिष्ठा का संकल्प शुरू- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया प्राण प्रतिष्ठा का संकल्प। कुछ ही देर में राम लला के दर्शन होंगे।
Ayodhya Ram Mandir Latest Live Updates- 11.50 AM Live- प्राण प्रतिष्ठा के समय करें भगवान श्री राम की ये स्तुति-
भए प्रगट कृपाला श्रीराम स्तुति-
भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी, मुनि मन हारी, अद्भुत रूप बिचारी॥
लोचन अभिरामा, तनु घनस्यामा, निज आयुध भुजचारी।
भूषन बनमाला, नयन बिसाला, सोभा सिंधु खरारी॥
कह दुइ कर जोरी, अस्तुति तोरी, केहि बिधि करूं अनंता।
माया गुन ग्यानातीत अमाना, वेद पुरान भनंता॥
करुना सुख सागर, सब गुन आगर, जेहि गावहिं श्रुति संता।
सो मम हित लागी, जन अनुरागी, भयउ प्रगट श्रीकंता॥
ब्रह्मांड निकाया, निर्मित माया, रोम रोम प्रति बेद कहै।
मम उर सो बासी, यह उपहासी, सुनत धीर मति थिर न रहै॥
उपजा जब ग्याना, प्रभु मुसुकाना, चरित बहुत बिधि कीन्ह चहै।
कहि कथा सुहाई, मातु बुझाई, जेहि प्रकार सुत प्रेम लहै॥
माता पुनि बोली, सो मति डोली, तजहु तात यह रूपा।
कीजै सिसुलीला, अति प्रियसीला, यह सुख परम अनूपा॥
सुनि बचन सुजाना, रोदन ठाना, होइ बालक सुरभूपा।
यह चरित जे गावहिं, हरिपद पावहिं, ते न परहिं भवकूपा॥
भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी, मुनि मन हारी, अद्भुत रूप बिचारी॥
श्रीरामचंद्र भगवान की जय, सिया वर रामचंद्र की जय।।
Ayodhya Ram Mandir Latest Live Updates- 11.40 AM Live : राम लला का भोग- भगवान छप्पन भोग लगाया जाएगा। रामलला के भोग में गुलाब जामुन, लड्डू, बर्फी, अदरक का हलवा समेत कई तरह की मिठाईयां होंगी। प्रभु श्रीराम के लिए तुलसी की मिठाई भी तैयार की गई है।
Ayodhya Ram Mandir Latest Live Updates- 11.30 AM Live : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय का मंत्र-
ऊँ प्रवरां दिव्यां गायत्रीं, सहस्रनेत्रां शरणमहं प्रपद्ये।
ऊँ तत्सवितुर्वरेण्याय नम। ऊँ तत्पूर्वजयाय नम।
ऊँ तत्प्रातरादित्याय नम। ऊँ तत्प्रातरादित्यप्रतिष्ठायै नम।
इस मंत्र को रामलला के विग्रह में समस्त देव शक्तियों का समावेश कराने के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रथम नमस्कार करेंगे तब बोला जाएगा।
Ayodhya Ram Mandir Latest Live Updates-11.20 AM Live : Ram Mandir Puja Time Live: प्राण प्रतिष्ठा का मंत्र- प्राण प्रतिष्ठा के लिए अथर्ववेद से मंत्र लिया गया है-
ऊँ प्राणमाहुर्मातरिश्वानं, वातो ह प्राण उच्यते।
प्राणे हं भूतं भव्यं च, प्राणे सर्वं प्रतिष्ठितम् ॥
ऊँ ओं हीं कयरल वं शं षं सं हं ल क्ष हं स।
अस्या भगवता रामचंद्रस्यप्रतिमाया प्राणा इह प्राणा।
ऊँ ओं ह्रीं क य र ल वं शं, षं सं न क्षं ह स।
अस्या प्रतिमाया जीव इह स्थित।
ऊँ ओं ह्रीं क्रों य र ल वं शं ष स ह ले क्षं ह स।
अस्या प्रतिमाया सर्वेन्द्रियाणि, वाङ् मनस्त्वक् चक्षु श्रोत्रजिह्वा।
घ्राणपाणिपादपायूपस्थानि, इहेवागत्य सुखं चिरं तिष्ठन्तु स्वाहा।।
11.10 AM Live : Ram Mandir Puja Time Live: 84 सेकंड में होगी प्राण प्रतिष्ठा- प्राण प्रतिष्ठा के लिए 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड (12:29:08-12:30:32) का मुहूर्त चुना गया है। कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे।
11:00 AM Live : प्रतिमा का रंग काला होने का कारण- काला रंग ही क्यों?
महर्षि वाल्मीकि रामायण में भगवान श्री राम के श्यामल रूप का वर्णन किया गया है। इसलिए प्रभु को श्यामल रूप में पूजा जाता है। वहीं, श्री राम की मूर्ति का निर्माण श्याम शिला के पत्थर से किया गया है। यह पत्थर बेहद खास है। श्याम शिला की आयु हजारों वर्ष मानी जाती है। यही वजह है की मूर्ति हजारों सालों तक अच्छी अवस्था में रहेगी और इसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं आएगा। वहीं, हिंदू धर्म में पूजा पाठ के दौरान अभिषेक किया जाता है। ऐसे में मूर्ति को जल, चंदन, रोली या दूध जैसी चीजों से भी नुकसान नहीं पहुंचेगा।
10.35 AM- Ram Mandir Puja Time Live: यहां देख सकते हैं लाइव प्रसारण
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विशेष तौर पर आमंत्रित लोग शामिल हो रहे हैं। अगर आपको इसका न्योता नहीं मिला है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप भी इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण डीडी न्यूज (DD News) और कई नेशनल चैनलों पर होगा जिसे आप घर पर आराम से बैठकर देख सकते हैं। डीडी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर भी कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा, जिसे आप अपने मोबाइल फोन से भी देख सकते हैं।
10.20 AM- दो अन्य मूर्तियां भी मंदिर में होंगी स्थापित, एक पहले तल पर लगेगी : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने फैसला किया है कि अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई मूर्ति की गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर निर्माण के दूसरे चरण में दोनों अन्य मूर्तियों को भी उसी मंदिर में स्थापित किया जाएगा। दूसरी पहले तल पर राम दरबार में लगेगी। तीसरी मूर्ति कहां स्थापित की जाएगी,उसका फैसला अभी नहीं हो सका है। इसका अंतिम फैसला काशी के आचार्य गणेश्वर द्रविड़ और प्राण- प्रतिष्ठा के विद्वान आचार्य करेंगे।
10.15 AM- Ram Mandir Puja Time Live: आज दोपहर 12.29 बजे दोपहर से 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा। इस दौरान प्रधानंत्री रामलला के नेत्रों की पट्टी खोलेंगे।
10.05 AM- Ram Mandir Puja Time Live: मात्र 84 सेकंड का मुहूर्त बेहद ही शुभ- अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी 2024 के दिन जो संजीवनी मुहूर्त निकाला है वह कालखण्ड की गणना की दृष्टि से भले ही मात्र 84 सेकंड का है किन्तु 21 प्राण वाले (चार सेकंड का एक प्राण) 84 सेकंड के इस संजीवनी मुहूर्त में 84 लाख योनियों की प्राण शक्ति समाहित है। यही प्राण शक्ति अयोध्या के नवनिर्मित श्रीराम मंदिर को अनंत काल तक अक्षुण्य बनाए रखेगी।
9.55 AM- Ram Mandir Puja Time Live: कौन करेगा भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना : पंच संस्कार युक्त अर्चक ही भगवान के प्रात जागरण से लेकर शयन तक पूजन की विधि पूरी करेंगे।
9.45 AM- Ram Mandir Puja Time Live: भगवान श्री राम की प्रतिमा का वर्णन: भगवान श्री राम की प्रतिमा 4.24 फीट ऊंची है। प्रतिमा 3 फीट चौड़ी है। प्रतिमा का वजन लगभग 200 किलोग्राम है। मस्तक पर सूर्य, स्वस्तिक, ॐ, गदा और चक्र है। मूर्ति में मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि अवतार भी बने हुए हैं। वहीं, निचले स्थान पर दाईं तरफ हनुमान जी और बाईं तरफ गरुड़ देव जी भी हैं।
9.35 AM- Ram Mandir Puja Time Live: भगवान की सेवा में पंच पात्रों का महत्व- भगवान को भोग लगाते समय गरुड़ घंटी बजाना भी अनिवार्य है। बताया गया कि गरुण जी को वेदात्मा कहा गया है। उनके पंखों से वेदध्वनि निकलती है। भगवान को भोग लगाने पर गरुड़ घंटी बजाने मात्र से वेद मंत्र उपस्थित हो जाते हैं, ऐसी मान्यता है। भगवान की सेवा में पंच पात्रों का भी बड़ा महत्व है। अलग-अलग व्यवहार के लिए अलग-अलग पात्रों का विधान है जिसमें अलग-अलग कार्य के लिए जल रखा जाता है। इनमें पाद्य, अर्ध्य, आचमन व स्नान के अतिरिक्त शुद्ध जल पात्र शामिल हैं।
9.30 AM- Ram Mandir Puja Time Live: सांस्कृतिक शोभयात्रा होगी- सोमवार को सुबह से रात तक होने वाले इन कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण अयोध्या धाम के चिन्हित सौ स्थानों से निकलने वाली सांस्कृतिक शोभयात्रा होगी। इस शोभायात्रा में प्रदेश के विभिन्न अंचलों के 1500 कलाकार और केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्रों के 200 कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की जाएंगी। यह शोभयात्रा सुबह 10 बजे शुरू होगी और शाम चार बजे तक जारी रहेगी।
9.20 AM- Ram Mandir Puja Time Live: दिव्य मंगल ध्वनि 10 बजे से : अयोध्या में अतुल्य तैयारी पूरी अयोध्या नगरी, ‘शुभ घड़ी आई’, ‘तैयार है अयोध्या धाम’, ‘विराजेंगे श्री राम’, ‘राम फिर लौटेंगे’, ‘अयोध्या में राम राज्य’ जैसे नारों वाले पोस्टर और होर्डिंग से पटी हुई है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले करीब दो घंटे तक सुनाई देने वाली दिव्य मंगल ध्वनि में देशभर के पारंपरिक वाद्य यंत्रों का उपयोग किया जाएगा। यह संगीत प्रस्तुति सुबह 10 बजे शुरू होगी।
9.10 AM- Ram Mandir Puja Time Live: श्री राम की पूजा सामग्री लिस्ट
- श्री राम जी का चित्र अथवा मूर्ति
- पुष्प
- नारियल
- सुपारी
- फल
- लौंग
- धूप
- दीप
- घी
- पंचामृत
- अक्षत
- तुलसी दल
- चंदन
- मिष्ठान
9.00 AM- Ram Mandir Puja Time Live: आज घर पर भगवान श्री राम की पूजा जरूर करें। पूजा विधि-
- इस पावन दिन शुभ जल्दी उठ कर स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहन लें।
- अपने घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
- घर के मंदिर में देवी- देवताओं को स्नान कराने के बाद साफ स्वच्छ वस्त्र पहनाएं।
- भगवान राम की प्रतिमा या तस्वीर पर तुलसी का पत्ता और फूल अर्पित करें।
- भगवान को फल भी अर्पित करें।
- अगर आप व्रत कर सकते हैं, तो इस दिन व्रत भी रखें।
- भगवान को अपनी इच्छानुसार सात्विक चीजों का भोग लगाएं।
- इस पावन दिन भगवान राम की आरती भी अवश्य करें।
- आप रामचरितमानस, रामायण, श्री राम स्तुति और रामरक्षास्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं।
- भगवान के नाम का जप करने का बहुत अधिक महत्व होता है। आप श्री राम जय राम जय जय राम या सिया राम जय राम जय जय राम का जप भी कर सकते हैं। राम नाम के जप में कोई विशेष नियम नहीं होता है, आप कहीं भी कभी भी राम नाम का जप कर सकते हैं।
8.50 AM- Ram Mandir Puja Time Live: पूर्वी दिशा से प्रवेश : मंदिर में पूर्वी दिशा से प्रवेश और दक्षिण दिशा से निकासी होगी। मुख्य मंदिर के लिए 32 सीढ़ियां चढ़नी होंगी।
8.40 AM- Ram Mandir Puja Time Live: आम जनता के लिए आज दर्शन बंद: 22 जनवरी को आम जनता के लिए अयोध्या जी में दर्शनों की सुविधा नहीं रहेगी। आप सभी घर पर रहकर लाइव दर्शनों का आनंद ले सकते हैं। इस पावन दिन घर में रहकर ही भगवान श्री राम की पूजा करें और ये आरती जरूर करें-
भगवान श्री राम की आरती-
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं
आरती उतारूँ तुझे तन मन वारूं,
कनक शिहांसन रजत जोड़ी,
दशरथ नंदन जनक किशोरी,
युगुल छबि को सदा निहारूं,
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं........
साल का पहला सूर्य ग्रहण इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, धनवान बनने के बनेंगे योग
बाम भाग शोभति जग जननी,
चरण बिराजत है सुत अंजनी,
उन चरणों को सदा पखारू,
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं........
आरती हनुमंत के मन भाये,
राम कथा नित शिव जी गाये,
राम कथा हृदय में उतारू,
हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ........
चरणों से निकली गंगा प्यारी,
वंदन करती दुनिया सारी,
उन चरणों में शीश को धारू,
हे राजा राम तेरी आरती उतारूं.......
8.30 AM- Ram Mandir Puja Time Live: रोजाना ऐसे होगा भगवान का पूजन : प्रात भगवान के जागरण के समय सुप्रभातम गायन की परम्परा का अनुपालन अब नियमित रूप से श्रीरामजन्म भूमि में रामलला के समक्ष किया जाएगा। ‘हे राघवेन्द्र भवेत् सुप्रभातम..’ इस सुप्रभातम में भगवान के चरित्र, उनके आचार्य व वंश परम्परा के साथ उनके गुणों का गुणगान किया गया है। वाल्मीकि रामायण में लिखित ‘ कौशल्यासुप्रजा राम पूर्वासंध्या प्रवर्तते..’ के साथ उनका जागरण किया जाएगा। भगवान की शृंगार आरती के बाद मध्याह्न राजभोग लगाया जाएगा। फिर राजभोग आरती होगी। इसी तरह भगवान की अष्टयाम सेवा के मध्य प्रतिदिन छह आरतियां होंगी।
8.20 AM- Ram Mandir Puja Time Live: पुजारी रोज चार बजे भोर में रामलला को जगाएंगे : रामोपासना संहिता में पुजारियों के लिए मानक निर्धारित किए गए हैं। निर्दिष्ट किया गया है कि कब-कब और क्या-क्या व कैसे करना है। इस संहिता के अनुसार पंच संस्कार युक्त अर्चक ही भगवान के प्रात जागरण से लेकर शयन तक पूजन की विधि पूरी करेंगे। पुजारी रोज चार बजे भोर में रामलला को जगाएंगे। धार्मिक न्यास समिति के प्रमुख सदस्य पीठाधीश्वर आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण कहते हैं कि यह संहिता पांच रात्रि आगम व निगम के अलावा जगद्गुरु स्वामी रामानंदाचार्य द्वारा प्रतिष्ठापित सिद्धांतों के आधार पर तैयार की गयी है।
8.10 AM- Ram Mandir Puja Time Live: राम मंदिर के कपाट खुल गए हैं। आज शुभ मुहूर्त में राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। जिसके बाद भगवान के दर्शन होंगे। दोपहर 12:29 से 12:30 मिनट में प्राण प्रतिष्ठा समाप्त की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्रभु श्री राम की मूर्ति की आंखों पर बंधा पीला कपड़ा खुल जाएगा। इसके बाद सभी श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।
8.00 AM- Ram Mandir Puja Time Live: राम लला की रोजाना तीन बार आरती होगी।
आरती का समय
शृंगार आरती- सुबह 630 बजे
भोग आरती- दोपहर 1200 बजे
संध्या आरती- शाम 730 बजे
7.40 AM- Ram Mandir Puja Time Live: कल से आप मंदिर में श्रीराम के दर्शन कर पाएंगे : श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े 11 बजे तक राम मंदिर खुला रहेगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए दोपहर दो बजे से शाम सात तक मंदिर खुला रहेगा। दोपहर में ढाई घंटे मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।
7.30 AM- Ram Mandir Puja Time Live : शाम को 10 लाख दीपों से जगमग होगी नगरी : प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पूरा होने के बाद सोमवार शाम को अयोध्या 10 लाख दीपों से जगमगाएगी। मकानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और पौराणिक स्थलों पर राम ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। सरयू तट भी दीपों से रोशन होंगे।
7.10 AM- Ram Mandir Puja Time Live : 100 स्थानों से शोभायात्रा निकाली जाएगी- अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर चिह्नित सौ स्थानों से शोभयात्रा निकलेगी। इस यात्रा में प्रदेश के 1500 कलाकार और संस्कृति मंत्रालय के क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के 200 कलाकार भाग लेंगे।
6.50 AM- Ram Mandir Time Live : मनमोहक है राम लला का स्वरूप : लगभग 200 किलो वजन की कृष्ण शिला से बने रामलला कमल दल पर खड़े हैं। कमल नयन रामलला की चौड़ी ललाट देखकर उनके राजकुमार होने का आभास होता है। हाथों में कोदंड के साथ तीर होने के बावजूद कोमल भाव वाले रामलला के ऊपर मुकुट व आभामंडल दिव्यता दे रही हैं। रामलला के विग्रह में मस्तक के पीछे प्रभावली में दशावतार उनकी शोभा बढ़ा रहे हैं। विग्रह में ही ब्रह्मा, शिव, हनुमान व गरुण भी रामभक्तों को दर्शन देंगे।
6.30 AM- Ram Mandir Time Live : सौ किलो वजनी विग्रह को भव्य रूप देने में कोई कसर नहीं छोड़ी : 51 इंच के इस विग्रह में समस्त सनातन परंपराओं का भाव स्पष्ट दिखा
ई देता है। या यूं कहें कि लंबी भुजाओं वाले पांच वर्षीय रामलला के इस विग्रह में सनातन परंपरा के करोड़ों भक्तों की आस्था का भौतिक रूपांतरण हुआ है। रामलला का दर्शन कर भक्तों को अनुभूति होगी कि शायद सृष्टि के रचयिता ने स्वयं मूर्तिकार अरुण योगी राज के हाथों से कारीगरी कर मूर्ति गढ़ दी।
6.20 AM- Ram Mandir Time Live: अगाध आस्था ने लिया विग्रह का आकार : वाल्मीकि रामायण का एक सूत्र रामो विग्रहवान धर्म कहता है कि राम धर्म के विग्रह हैं। विग्रह में प्राण होता है, मूर्ति निष्प्राण होती है। 22 जनवरी की दोपहर 1220 बजे अभिजीत मुहूर्त मृगशिरा नक्षत्र में रामलला की मूर्ति प्राणाधान के बाद विग्रह हो जाएगी।
6.10 AM- Ram Mandir Time Live: देखें आज का पूरा कार्यक्रम-
प्रात: 4 बजे पुजारियों ने राम लला को निद्रा से जगा दिया है।
10 बजे मंगल ध्वनि से शुरू होगा उद्घाटन समारोह। इस दौरान 50 वाद्ययंत्र बजाए जाएंगे।
12.29 बजे दोपहर से 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा। इस दौरान प्रधानंत्री रामलला के नेत्रों की पट्टी खोलेंगे।
12.55 बजे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा।
6.00 AM- Ram Mandir Time Live प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त : 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त की अवधि सिर्फ 84 सेकंड रखी गई है। दोपहर 12:29 से 12:30 मिनट में प्राण प्रतिष्ठा समाप्त की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्रभु श्री राम की मूर्ति की आंखों पर बंधा पीला कपड़ा खुल जाएगा। इसके बाद सभी श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।