ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyAugust Rashifal 2021 Monthly Horoscope for August 2021 These zodiac signs will get strong yoga for money gains Masik Rashifal Astrology in Hindi

August Rashifal 2021: वृषभ, वृश्चिक और मकर समेत इन राशि वालों को धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग, करियर में मिल सकती है तरक्की

अगस्त महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इस महीने चार ग्रहों का विशेष संयोग बनेगा। महीने की शुरूआत में बुध का राशि परिवर्तन सिंह राशि में होगा। जबकि अंत में बुध फिर से कन्या राशि में गोचर...

August Rashifal 2021: वृषभ, वृश्चिक और मकर समेत इन राशि वालों को धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग, करियर में मिल सकती है तरक्की
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 01 Aug 2021 10:06 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

अगस्त महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इस महीने चार ग्रहों का विशेष संयोग बनेगा। महीने की शुरूआत में बुध का राशि परिवर्तन सिंह राशि में होगा। जबकि अंत में बुध फिर से कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध की शुक्र के साथ युति बनेगी। जानिए अगस्त का महीना सभी 12 राशियों पर डालेगा कैसा असर-

मेष- इस महीने आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। करियर-बिजनेस से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृषभ- इस महीने पैसों से जुड़े मामलों में जोखिम न लें। धन वृद्धि के योग बनेंगे। अगस्त में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगा।

मिथुन- मिथुन राशि वालों को इस महीने कार्यक्षेत्र में थोड़ा रिस्क बढ़  सकता है। लेकिन यह समय आप आसानी से गुजार पाएंगे। परिवार से अचानक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
 
कर्क-
कर्क राशि वालों को इस महीने यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में खुशियां आएंगी। व्यापार और नौकरी के लिहाज से यह महीना काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

सिंह- इस महीने बेवजह खर्च से बचें। फिजूलखर्ची से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

कन्या- कन्या राशि वालों का परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है। धन वृद्धि के योग बनेंगे, लेकिन अचानक से कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। धन प्राप्ति के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

 तुला- तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे।

वृश्चिक- इस दौरान आपके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट लग सकता है। धन वृद्धि के योग बनेंगे। इस महीने थोड़ा तनाव रह सकता है। किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है।

धनु- कार्यक्षेत्र में आप उन्नति करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों को लेकर असमंजस में रह सकते हैं। महीने के अंत में आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पैसों के मामले में सावधानी बरतें।

मकर- मकर राशि वालों के लिए यह महीना शुभ परिणाम लेकर आएगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इस महीने धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। वाद-विवाद से बचें।

कुंभ- नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। इस महीने यात्राओं से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।

मीन- मीन राशि वालों को बेवजह खर्च का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र से किसी तरह की खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। महीने के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें