ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyastrology weekly horoscope 2018

साप्ताहिक राशिफल: टेरो कार्ड रीडर से जानें कैसा रहेगा आपका आनेवाला सप्ताह

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यही वजह है कि हम सब अपने भविष्य के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। क्या अच्छा होगा, क्या बुरा होगा, यह जानना सबके लिए काफी रोचक...

Meenakshiवंदना देव खट्टरSat, 03 Nov 2018 11:28 AM

आइए जानें, आने वाला सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा

आइए जानें, आने वाला सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा1 / 13

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यही वजह है कि हम सब अपने भविष्य के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। क्या अच्छा होगा, क्या बुरा होगा, यह जानना सबके लिए काफी रोचक होता है। आइए जानें, आने वाला सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा...

मेष

मेष2 / 13

नौकरीपेशा महिलाएं नौकरी बदलने का मन बना सकती हैं। कारोबारी महिलाओं के लिए सप्ताह के शुरुआती दिनों में भागदौड़ बढ़ सकती है। मंगलवार उपरांत प्रेमीजन कई विषयों पर पुराने विवाद समाप्त कर के परस्पर सहमति बना पायेंगे।

वृष

वृष3 / 13

सुख भाव में चन्द्रमा की उपस्थिति आपको घर की साज-सज्जा को लेकर व्यस्त रख सकती है। व्यवसायी महिलाएं तनाव में रह सकती हैं। छात्राओं को इस सप्ताह खूब मेहनत करनी होगी। गृहिणियां पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें, अन्यथा नुकसान संभव है।

मिथुन

मिथुन4 / 13

अविवाहिताएं नया संबंध बनाने में सफल रह सकती हैं। ऑफिस से जुड़ा तनाव कम होगा। इस सप्ताह आप ऐसे व्यक्तियों और सहकर्मियों से दूर होती चली जायेंगी, जो आपको जाने-अनजाने में तनावग्रस्त रखते हैं। स्वास्थ्य में और पारिवारिक संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। 

कर्क

कर्क5 / 13

धन एवं परिवार को लेकर आपकी चिंताएं दूर होंगी। कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र में नए विचारों और कार्य प्रणाली को अपनाने से लाभ होगा। नौकरीपेशा महिलाएं कार्यस्थल में सहजता महसूस करेंगी और आगे बढ़ने के अवसर पायेंगी।

सिंह

सिंह6 / 13

द्वादश भाव के स्वामी का आपकी राशि से गुजरना आपको कुछ आवश्यक खरीदने के लिए प्रेरित करेगा। जरूरी खर्चों को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। नए प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। कारोबारी महिलाएं व्यापार बढ़ाने की योजना बना सकती हैं।

कन्या

कन्या7 / 13

एकादश भाव के स्वामी चन्द्रमा का द्वादश भाव से भ्रमण करना आपको दूरस्थ संपर्कों से आर्थिक लाभ पहुंचा सकता है। सोमवार से मन में किसी बात को लेकर संदेह हो सकता  है। नौकरीपेशा महिलाओं को दफ्तर में विरोधियों की बातों का सामना करना पड़ेगा।

तुला

तुला8 / 13

सप्तम भाव पर सूर्य एवं शुक्र की दृष्टि आपके वैवाहिक जीवन को आनंदित रखेगी। ऊर्जा का प्रवाह होने से मन में आशावादिता रहेगी। नौकरीपेशा महिलाओं को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशंसा मिल सकती है।  प्रेमीजनों को परस्पर समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक

वृश्चिक9 / 13

लाभ स्थान में चन्द्रमा की उपस्थिति होने से आपमें सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आर्थिक लाभ की दृष्टि से भी यह अनुकूल संकेत है। इस सप्ताह आप व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में तालमेल बिठाने में सफल रहेंगी। कोई रुकी हुई व्यावसायिक डील पूर्ण होने के कगार पर है।

धनु

धनु10 / 13

ग्रह दशा सुख दिलाने में सहायक सिद्ध होंगी। घरेलू सुखों में वृद्धि होगी। यह सप्ताह प्रियजनों के साथ वक्त बिताने के लिए उपयुक्त है। मंगलवार को किसी रोचक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पुरानी गलतफहमियां दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर

मकर11 / 13

भाग्य भाव में शुभ ग्रह का प्रभाव आपके भाग्य को चमका देगा। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आने का योग है। जीवनसाथी द्वारा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता और सहजता बनी रहेगी। शुक्रवार को लघु अवधि की यात्रा हो सकती है।
 

कुंभ

कुंभ12 / 13

अष्टम भाव से चन्द्रमा का भ्रमण आपको दार्शनिक अंदाज में रखेगा। स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। सोमवार को अपेक्षित शुभ समाचार प्राप्त होने का संकेत है। मंगलवार को मित्रों संग रोचक विषयों पर चर्चा होने से मन खुश रहेगा।
 

मीन

मीन13 / 13

व्यवसाय संबंधित विवाद निबटाने के लिए यह सप्ताह उपयुक्त है। थोड़ी-सी कोशिश से पुरानी गलतफहमियां दूर हो जायेंगी। कारोबारी महिलाएं कार्यप्रणाली को लेकर तयशुदा प्र्लांनग में बार-बार बदलाव न करें, अन्यथा हानि होने के अधिक योग बन जायेंगे।