ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyastrology do not see these things in the morning it brings bad luck

सुबह उठते से नहीं देखनी चाहिए ये चीजें वरना दिन हो जाता है खराब

हर कोई चाहता है कि उनका दिन अच्छा जाए। कहते है कि अगर दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा बीतता है लेकिन कुछ गलत दिख जाएं, तो पूरा दिन खराब हो जाता है। कई बार जब कुछ काम खराब हो जाता है तो...

सुबह उठते से नहीं देखनी चाहिए ये चीजें वरना दिन हो जाता है खराब
लाइव हिन्दुस्तान टीम  ,नई दिल्लीTue, 22 Jan 2019 08:19 PM
ऐप पर पढ़ें

हर कोई चाहता है कि उनका दिन अच्छा जाए। कहते है कि अगर दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा बीतता है लेकिन कुछ गलत दिख जाएं, तो पूरा दिन खराब हो जाता है। कई बार जब कुछ काम खराब हो जाता है तो हम कहते हैं सुबह किसका चेहरा देखकर उठे थे। वैसे तो ये मजाक ही है लेकिन ऐसी कुछ चीजें होती है जो सुबह उठकर नहीं देखना चाहिए वरना दिन खराब हो जाता है। आइए जानते हैं कि कौन सी हैं वे चीजें:

1. कुछ लोगों को सुबह उठते ही अपने चेहरे को आइने में देखने की आदत होती है। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे पूरा दिन खराब बीतता है।

2. सुबह उठकर परछाई देखने से भी बचना चाहिए, फिर चाहे वह खुद की हो या दूसरों की। छाया देखने पर दुर्भाग्य बना रहता है। 

3. सुबह-सुबह अगर आप किसी कुत्ते को घर के बाहर लड़ाई करते हुए देखते है तो इसे अशुभ माना जाता है।

4.  इसके अलावा किसी जानवरों की फोटो भी नहीं देखने चाहिए। कहते हैं इससे दिनभर विवाद और उलझनों बना रहता है। 

5. सबसे पहले उठने के बाद आपको अपने हाथों को देखना चाहिए और ईष्टदेव का ध्यान करना चाहिए।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

वास्तु: ऐसा आइना करता है आर्थिक तंगी दूर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें