ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyAstro Money Tips do these things to get wealth and prosperity in life

घर में होगा लक्ष्मी का वास, धनवृद्धि के लिए मानें बड़े-बुजुर्गों की ये 5 सलाह 

जीवन में सुख-शांति के लिए लक्ष्मी का आगमन भी बहुत जरूरी है। माना जाता है कि धन की कमी के चलते घर में गृह क्लेश और दुखों की वृद्धि होती है। ऐसे में मेहनत के अलावा भी ऐसी छोटी-छोटी बातें हैं, जिसका असर...

घर में होगा लक्ष्मी का वास, धनवृद्धि के लिए मानें बड़े-बुजुर्गों की ये 5 सलाह 
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Sat, 26 Sep 2020 12:49 PM
ऐप पर पढ़ें

जीवन में सुख-शांति के लिए लक्ष्मी का आगमन भी बहुत जरूरी है। माना जाता है कि धन की कमी के चलते घर में गृह क्लेश और दुखों की वृद्धि होती है। ऐसे में मेहनत के अलावा भी ऐसी छोटी-छोटी बातें हैं, जिसका असर धन लक्ष्मी योग पर पड़ता है। इसके लिए बहुत जरूरी है कि बड़े- बुर्जुगों की बताई बातों को याद रखा जाए, जिससे कि घर में धन और सुख-संपदा का वास हो। 

बड़े-बुजुर्गों को याद रखें
बड़े-बुजुर्गों के अनुसार पूजा घर में कभी भी भगवान के साथ पूर्वजों की फोटो नहीं लगानी चाहिए। उनकी फोटोज को अलग जगह रखते हुए शाम के समय उनके  सामने दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से पितृ दोष शांत होता है। 

 

खाली हाथ घर न जाएं
शाम को जब भी आप दफ्तर या किसी जगह से घर पर जाएं, तो घर के लिए कुछ न कुछ जरूर लेकर जाएं। खाली हाथ जाने से घर में अभाव का वास होता है। 

 

घर में शंख रखें 
घर में सौभाग्य के वास के लिए घर में शंख जरूर रखना चाहिए। शंख की ध्वनि से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है लेकिन यह याद रखना चाहिए कि शाम के समय कभी शंख न बजाएं। 

 

शाम को दीपक जलाएं 
शाम के हमेशा घर में दीपक जलाएं और सकारात्मक माहौल बनाए रखें। साथ ही भगवान को भोग लगाने से देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। 

 

जानवरों को न करें परेशान 
प्रत्येक जीव ईश्वर को प्रिय होते हैं। खासकर पशुओं और पक्षियों पर भगवान की कृपा होती है इसलिए इन्हें कभी भी किसी तरह की यातना न दें और इन्हें रोटी आदि देने से पुण्य मिलता है और लक्ष्मी प्रसन्न होती है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें