ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ धर्मAries Horoscope Today 19 March: मेष राशि वालों को व्यापार में आर्थिक लाभ के योग, पढ़ें प्यार और करियर राशिफल

Aries Horoscope Today 19 March: मेष राशि वालों को व्यापार में आर्थिक लाभ के योग, पढ़ें प्यार और करियर राशिफल

Mesh Rashi Ka Rashifal, Aries Horoscope Today 19 March 2023: राशि चक्र की यह पहली राशि है। इस का निशान भेड़ है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मेष मानी

Aries Horoscope Today 19 March: मेष राशि वालों को व्यापार में आर्थिक लाभ के योग, पढ़ें प्यार और करियर राशिफल
Alakha Singhलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 19 Mar 2023 09:01 AM
ऐप पर पढ़ें

Aries Horoscope Today 19 March 2023: मेष राशि के जातको के रविवार का दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। पूर्व में जो आपने धन निवेश किया है वह अच्छा रिटर्न देगा। यानी व्यापार में आज लाभ ही लाभ देखने को मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयां तो आयेगी, परन्तु किसी मित्र के सहयोग से सुधार भी होगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपका पार्टनर आज आपका ख्याल रखेगा। जीवन में दूसरे लोगों की दखलंदाजी आज आपको परेशान कर सकती है। काम अधूरे रहने पर आपके अधिकारी या सीनियर आपकी आलोचना कर सकते हैं। आज आपका खाली समय ऑफिस का काम पूरा करने में बीतेगा। आज आपका जीवनसाथी आपके साथ रहने को लेकर कुछ ऐसा कह सकता है तो अच्छा नहीं लगेगा।

करियर राशिफल: आज व्यापार में भरपूर लाभ के अवसर देखने को मिलेंगे। किसी रुके हुए कार्य को पूरा कर सकेंगे। पूर्व में किए गए निवेश से धनलाभ होगा।

यात्रा - आज आपकी यात्रा मौज-मस्ती भरी रहेगी। रविवार का दिन होने आज किसी टूरिस्ट स्पॉट पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

प्यार: मेष राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन एक खुशनुमा दिन होगा। आपकी प्रेमिका या प्रेमी आपका केयर करेगा। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। कोशिश करें कि अपने लवर को पूरी अटेंशन दें।

लकी कलर : सफेद।

आपके लिए आज का शुभ समय: शाम 4 बजे से शाम 5 बजे तक।