ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyankrashi jyotish numeroogy horoscope 22nd march 2019

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 22 मार्च 2019 का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष...

Surenderलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 21 Mar 2019 06:21 PM

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 22 मार्च का दिन

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 22 मार्च का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य...

मूलांक 1

मूलांक 12 / 10

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। उन्नति के अवसर सामने आएंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 2

मूलांक 23 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। परिवार में किसी से तकरार हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 3

मूलांक 34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। नई जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 4

मूलांक 45 / 10

आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में ऊर्जा से कार्य करेंगे। किसी भी कार्य को टालें नहीं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कफ के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 5

मूलांक 56 / 10

आज आपके मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। मानसिक विचलन की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। मानसिक अवसाद की स्थिति बनी रहेगी। एकाग्रता से कार्य करें।

मूलांक 6

मूलांक 67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में महत्वपूर्ण मामलों में सावधानी बरतें। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। धैर्य बनाए रखें। साहित्य और संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। श्वांस के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 7

मूलांक 78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। मन में किसी बात को लेकर उथल पुथल बनी रहेगी। मानसिक विचलन की स्थिति बन सकती है। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 8

मूलांक 89 / 10

आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बदलाव के अवसर सामने आ सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 9

मूलांक 910 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको मेहनत अधिक करनी होगी। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। लंबित प्रकरणों में अथक प्रयास करने के बाद ही सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। शारीरिक और मानसिक थकान आप पर हावी हो सकती है।