ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyankrashi jyotish numerology horoscope of 8th april 2019

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 8 अप्रैल 2019 का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष...

Surenderलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 07 Apr 2019 07:09 PM

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 8 अप्रैल का दिन

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 8 अप्रैल का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य...

मूलांक 1

मूलांक 12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। करियर में प्रतिस्पर्धा की स्थिति रहेगी। मन को केंद्रित रखकर कार्य करें। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 2

मूलांक 23 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। कई सारे कार्य एक साथ न करें। मन में तरह-तरह के विचार आएंगे। मानसिक विचलन की स्थिति बन सकती है। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव हावी हो सकता है।

मूलांक 3

मूलांक 34 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों से आपके कार्य को सराहना मिलेगी। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 4

मूलांक 45 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। किसी बात पर मानसिक स्थिति खिन्न हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 5

मूलांक 56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 6

मूलांक 67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। उन्नति के अवसर सामने आएंगे। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

मूलांक 7

मूलांक 78 / 10

आज आपकी मुलाकात पुराने मित्रों या रिश्तेदारों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 8

मूलांक 89 / 10

आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 9

मूलांक 910 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। नेत्र विकार आपको परेशान कर सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।