ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyankrashi jyotish numerology horoscope of 2nd april 2019

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 2 अप्रैल 2019 का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष...

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीMon, 01 Apr 2019 09:28 PM

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 2 अप्रैल का दिन

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 2 अप्रैल का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य...

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी। लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विरोधियों से सावधान रहें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में सावधानी बरतें। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज आपका दिन मेहनत भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पहले से बनाई गई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। अहंकार की भावना से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने समय से चली आ रहीं पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलेगा।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर कार्यों में सफलता मिलेगी। पहले से अटके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मौसम के बदलाव से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। नए कार्यों की शुरुआत न करें। मानसिक स्थिति को मजबूत बनाए रखें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। धैर्य बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। सूझबूझ से निर्णय लें। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथयों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान मिलेगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में चली आ रही समस्याओं का हल मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।