ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyankrashi jyotish numerology horoscope of 27th april 2019

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 27 अप्रैल 2019 का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के...

Surenderलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीFri, 26 Apr 2019 06:17 PM

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 27 अप्रैल का दिन

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 27 अप्रैल का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य...

मूलांक 1

मूलांक 12 / 10

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिगड़े हुए संबंध बन सकेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 2

मूलांक 23 / 10

आज आपकी मुलाकात पुराने मित्रों या रिश्तेदारों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। संबंधों का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 3

मूलांक 34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 4

मूलांक 45 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में संबंधों का लाभ मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 5

मूलांक 56 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। मन में भविष्य को लेकर आशंका बनी रहेगी। मानसिक रूप से विचलित हो सकते हैं। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 6

मूलांक 67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। आपकी कार्यक्षमता में इजाफा होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 7

मूलांक 78 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, लेकिन विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 8

मूलांक 89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। किसी प्रलोभन में न आएं। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 9

मूलांक 910 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आवेश में आकर कोई कार्य न करें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव और शारीरिक थकान आप पर हावी हो सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।