ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyankrashi jyotish numerology horoscope of 18th april 2019

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 18 अप्रैल 2019 का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में...

Surenderलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 17 Apr 2019 05:47 PM

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 18 अप्रैल का दिन

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 18 अप्रैल का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य...

मूलांक 1

मूलांक 12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव परेशान कर सकता है।

मूलांक 2

मूलांक 23 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। धैर्य बनाए रखें। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 3

मूलांक 34 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको संबंधों का लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 4

मूलांक 45 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। जोखिमभरे मामलों में सावधानी से निर्णय लें। महत्वपूर्ण कार्यों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। नेत्र विकार आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 5

मूलांक 56 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। अनिर्णय की स्थिति बन सकती है। मानसिक विचलन की स्थिति बन सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 6

मूलांक 67 / 10

आज आपकी मुलाकात पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 7

मूलांक 78 / 10

आज आपकी रुचि धार्मिक कार्यों के प्रति बढ़ेगी। घर-परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 8

मूलांक 89 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 9

मूलांक 910 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। परिवार में अतिथि का आगमन हो सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।