ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyankrashi jyotish numerology horoscope of 18 may 2019 rashifal

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 18 मई 2019 का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी...

Surenderलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 17 May 2019 07:06 PM

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 18 मई का दिन

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 18 मई का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य...
 

मूलांक 1

मूलांक 12 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में मन कम ही लगेगा। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 2

मूलांक 23 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 3

मूलांक 34 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने कार्य पर ध्यान दें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 4

मूलांक 45 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 5

मूलांक 56 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मन कम ही लगेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। महत्वपूर्ण मामलों में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। किसी को भी उधार देने से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। नेत्र विकार आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 6

मूलांक 67 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। उन्नति के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 7

मूलांक 78 / 10

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उत्साह से कार्य करेंगे। आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र में संपर्कों का लाभ मिलेगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 8

मूलांक 89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 9

मूलांक 910 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मन कम ही लगेगा। मन में तरह-तरह के विचार आएंगे। मानसिक विचलन की स्थिति बन सकती है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। क्रोध और अहंकार की भावना से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।