ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyankrashi jyotish numerology for 23 june 2019 ank rashi

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 23 जून 2019 का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के...

Surenderलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 22 Jun 2019 07:13 PM

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 23 जून का दिन

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 23 जून का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य...

मूलांक 1

मूलांक 12 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 2

मूलांक 23 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुराने समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य को प्रशंसा प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 3

मूलांक 34 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 4

मूलांक 45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 5

मूलांक 56 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 6

मूलांक 67 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी हावी हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अहंकार की भावना से दूर रहें। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। दांपत्य जीवन में तकरार हो सकती है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 7

मूलांक 78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 8

मूलांक 89 / 10

आज आपकी रुचि रचनात्मक कार्यों के प्रति रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उत्साह से कार्य करेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 9

मूलांक 910 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।