ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyankrashi jyotish 21 april numerology for 21 april 2019 know rashifal according to number

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 21 अप्रैल 2019 का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल...

Aparajitaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली Sat, 20 Apr 2019 05:03 PM

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 21 अप्रैल का दिन

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 21 अप्रैल का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य...

मूलांक 1

मूलांक 12 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 2

मूलांक 23 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुराने समय से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 3

मूलांक 34 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को टाल दें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 4

मूलांक 45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। परिवार में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मानसिक तनाव हावी हो सकता है। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं।

मूलांक 5

मूलांक 56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण मामलों में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। आर्थिक मामलों में सोच विचार कर निर्णय लें। व्यापार में किसी को कर्ज न दें। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 6

मूलांक 67 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में संबंधों का लाभ मिलेगा। बदलाव के अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 7

मूलांक 7 8 / 10

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नए उत्साह के साथ कार्य करेंगे। पहले से अटके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। उन्नति के अवसर सामने आएंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 8

मूलांक 89 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं। उन्नति के अवसर सामने आएंगे। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। पुराने समय से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 9

मूलांक 910 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। वर्तमान पर केंद्रित होकर कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।