ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyank rashi 26 july 2019 bhavishyaphalastrologynumber

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपके लिए 26 जुलाई का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते...

Ratnakarलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली Thu, 25 Jul 2019 04:48 PM

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 26 जुलाई 2019 का दिन

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 26 जुलाई 2019 का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य...

मूलांक 1

मूलांक 12 / 10

आज आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। धैर्य बनाए रखें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को टाल दें। मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 2

मूलांक 23 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 3

मूलांक 34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 4

मूलांक 45 / 10

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पहले से अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकेंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। परिवार में चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मूलांक 5

मूलांक 56 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। पुराने समय से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। उन्नति के अवसर सामने आ सकते हैं। अवसरों का लाभ उठाएं। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 6

मूलांक 67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। मन में तरह-तरह के विचार आएंगे। मानसिक विचलन की स्थिति बन सकती है। मन को केंद्रित रखें। वर्तमान पर ध्यान दें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 7

मूलांक 78 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे। उन्नति के अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 8

मूलांक 89 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। उदर विकार आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 9

मूलांक 910 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। अवसरों का लाभ उठाएं। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।