ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyank jyotish numerology horoscope of 18th december 2018

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 18 दिसंबर का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष...

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीMon, 17 Dec 2018 08:57 PM

18 दिसंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

18 दिसंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलताएं मिलेगी। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा, संबंधों का लाभ मिलेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुराने समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आय के नए स्त्रोत विकसित होंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन हो सकता है। विरोधी भी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज आपकी मुलाकात पुराने मित्रों या रिश्तेदारों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पुराने समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। नए उत्साह से कार्य करेंगे। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। पुराने समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।