आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 16 दिसंबर का दिन
जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष...
16 दिसंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे
जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य-न
मूलांक-1
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। भविष्य को लेकर ज्यादा परेशान न हों। वर्तमान पर नजर रखें। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी। प्रयास जारी रखें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। शारीरिक थकान आपको परेशान कर सकती है।
मूलांक-2
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति बन सकती है। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। परिवार में भी किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक-3
आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक-4
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको मेहनत अधिक करनी होगी। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। शारीरिक थकान हावी हो सकती है।
मूलांक-5
आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। पहले से अटके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।
मूलांक-6
आज आपके मन में भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। मानसिक विचलन की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मन कम ही लगेगा। कार्यक्षेत्र में जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।
मूलांक-7
आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। परिवार में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक-8
आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सकारात्मक ऊर्जा से कार्य करेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। पहले से अटके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक-9
आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में किसी भी महत्वपूर्ण मामले में जल्दबाजी में निर्णय न लें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। मानसिक उथल पुथल की स्थिति रहेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।