ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyank jyotish numerology 14th december 2018

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 14 दिसंबर का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष...

Surenderलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 13 Dec 2018 03:44 PM

14 दिसंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

14 दिसंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य-

मूलांक 1

मूलांक 12 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। पुराने मित्रों या रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 2

मूलांक 23 / 10

धर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

मूलांक 3

मूलांक 34 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार में किसी को भी कर्ज न दें। मानसिक विचलन की स्थिति बन सकती है। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 4

मूलांक 45 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 5

मूलांक 56 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधी भी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

मूलांक 6

मूलांक 67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नई ऊर्जा से कार्य करेंगे। पहले से अटके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 7

मूलांक 78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका मन कम ही लगेगा। उदासीनता की स्थिति रहेगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 8

मूलांक 89 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सहयोग से सफलता की प्राप्ति होगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 9

मूलांक 910 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।