ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyank jyotish numerology 11th december 2018

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 11 दिसंबर का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष...

Surenderलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 10 Dec 2018 04:02 PM

11 दिसंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

11 दिसंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य-

मूलांक 1

मूलांक 12 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। साथियों और अधिकारियों से अनबन हो सकती है। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। विवादों से दूर रहें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। परिवार में भी किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 2

मूलांक 23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 3

मूलांक 34 / 10

आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। पहले से अटके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे, प्रयास जारी रखें। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 4

मूलांक 45 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधियों से सावधान रहें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 5

मूलांक 56 / 10

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उत्साह से कार्य करेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। पहले से अटके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 6

मूलांक 67 / 10

आज विद्यार्थियों के लिए उपलब्धियों भरा दिन हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में बदलाव हो सकता है। उन्नति के अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 7

मूलांक 78 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को टाल दें। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 8

मूलांक 89 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 9

मूलांक 910 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विरोधी सक्रिय होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। पहले से अटके हुए कार्य बन सकते हैं। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।