ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyamerican businessman ross Perot was refused 77 times before to get his first contract

सक्सेस मंत्र: जब 77 बार फेल होने के बाद 78वें प्रयास में मिली सफलता

अमेरिका में एक प्रसिद्ध बिजनेसमैन हुए हैं रोज पेरॉट। रोज के जीवन के बारे में तमाम जानकारियां हासिल होने के बाद भले ही आप उन्हें पसंद करें या नापसंद, लेकिन उनके बार-बार असफल होने के बाद सफल होने की...

सक्सेस मंत्र: जब 77 बार फेल होने के बाद 78वें प्रयास में मिली सफलता
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 17 Oct 2018 06:47 AM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका में एक प्रसिद्ध बिजनेसमैन हुए हैं रोज पेरॉट। रोज के जीवन के बारे में तमाम जानकारियां हासिल होने के बाद भले ही आप उन्हें पसंद करें या नापसंद, लेकिन उनके बार-बार असफल होने के बाद सफल होने की कहानी आपको प्रेरित जरूर करेगी।

रोज पेरॉट की जीवनी लिखने वाले सैम विले ने बताया कि रोज को जल्द ही आईबीएम में नौकरी मिल गई थी। यहां उसे सेल्स डिपार्टमेंट में जॉब मिली थी। यहां अपनी मेहनत के बल वह बहुत ही जल्दी वह कंपनी के टॉप कर्मचारी बन गए। रोज को यहां एक साल के लिए जो टार्गेट मिला उसे दो सप्ताह में पूरा कर लिया।

इसके बाद वह अपने आइडिया अपने सुपरवाइजर के सामने रखने की कोशिश करते लेकिन हर बार उन्हें अनदेखा कर दिया जाता। खुद को इग्नोर किए जाने से परेशान रोज ने 1962 में आईबीएम से नौकरी छोड़ने का फैसला लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी खुद की कंपनी बनाने का फैसला किया।

उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक डाटा सिस्टम नाम की कंपनी बनाई और लोगों को अपनी सेवाएं बेचने की कोशिश करने लगे। लेकिन दुख बात यह रही जहां भी वह अपने पहले कंटैक्ट के लिए जाते वहां उन्हें काम देने मना कर दिया जाता था। उनके साथ ऐसा की करीब 77 बार हुआ। और अंत में 78वें प्रयास में उन्हें पहला कंटैक्ट मिला। इसके बाद क्या था उनकी गाड़ी चल पड़ी और देखते ही देखते वह अमेरिका के टॉप बिजनेसमैन में शुमार हो गए।

कहानी का सार - यह है कि यदि आपको एक दिन में 10 बार भी असफलता का सामना करना पड़े तब भी आप अपना इरादा न बदलें। क्योंकि हो सकता है कि 11वें प्रयास मे आप सफल हो जाएं।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें