ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyAkshaya Tritiya Akha Teej 2021 things to buy purchase on this auspicious day akshay tritiya totke upay according to zodiac signs rashianusar

अक्षय तृतीया के दिन खाने की इन चीजों को खरीदना होता है शुभ, जानें राशिनुसार किस चीज की खरीदारी करें

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बहुत अधिक महत्व होता है। इस पावन दिन खरीदारी करना भी शुभ होता है। इस पावन दिन वाहन, घर और आभूषण खरीदने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन अगर आप...

अक्षय तृतीया के दिन खाने की इन चीजों को खरीदना होता है शुभ, जानें राशिनुसार किस चीज की खरीदारी करें
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 13 May 2021 09:33 PM
ऐप पर पढ़ें

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बहुत अधिक महत्व होता है। इस पावन दिन खरीदारी करना भी शुभ होता है। इस पावन दिन वाहन, घर और आभूषण खरीदने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन अगर आप वाहन, घर या आभूषण नहीं खरीद सकते हैं तो खाने की चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। इस दिन खाने की चीजों की खरीदारी करना भी बेहद शुभ होता है। इस साल 14 मई, 2020 को अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाएगा। आइए जानते हैं इस दिन राशिनुसार खाने की किन चीजों की खरीदारी करनी चाहिए...

मेष राशि

  • अक्षय तृतीया के पावन दिन मेष राशि के जातकों को मसूर की दाल खरीदनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मसूर की दाल खरीदने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

वृष राशि

  • अक्षय तृतीया के पावन दिन वृष राशि के जातकों को चावल और बाजरा खरीदना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन चावल और बाजरा खरीदने से आर्थिक पक्ष मजबूत होता है।

मिथुन राशि

  • अक्षय तृतीया के पावन दिन मिथुन राशि के जातकों को मूंग और धनिया खरीदना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से शुभ फल मिलता है।

कर्क राशि

  • अक्षय तृतीया के पावन दिन कर्क राशि के जातकों को दूध और चावल की खरीदारी करनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पावन दिन दूध और  चावल खरीदना शुभ होता है।

सिंह राशि

  • अक्षय तृतीया के पावन दिन सिंह राशि के जातकों को फल खरीदने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन फल खरीदना शुभ माना जाता है।

कन्या राशि

  • अक्षय तृतीया के पावन दिन कन्या राशि के जातकों को मूंग की दाल खरीदनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से सुख- शांति का अनुभव होता है।

तुला राशि

  • अक्षय तृतीया के पावन दिन तुला राशि के जातकों को चीनी और चावल खरीदने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पावन दिन इन चीजों की खरीदारी करने से जीवन सुखमय होता है। 

वृश्चिक राशि

  • अक्षय तृतीया के पावन दिन वृश्चिक राशि के जातकों को गुड़ और पानी खरीदना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

धनु राशि

  • अक्षय तृतीया के पावन दिन धनु राशि के जातकों को केला और चावल खरीदना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन केला और चावल खरीदने से धन- लाभ होता है।

मकर राशि

  • अक्षय तृतीया के पावन दिन मकर राशि के जातकों को दाल और दही खरीदनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से कार्यों में सफलता मिलती है।

कुंभ राशि

  • अक्षय तृतीया के पावन दिन कुंभ राशि के जातकों को तिल खरीदने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन तिल खरीदने से परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

मीन राशि

  • अक्षय तृतीया के पावन दिन मीन राशि के जातकों को हल्दी और दाल खरीदनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से शुभ फल प्राप्त होता है।  

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें