ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyAfter 30 years this rare yoga is being formed due to the position of Shani and Surya These Zodiac Signs Get benefits Astrology in Hindi

30 साल बाद शनि व सूर्य की स्थिति से बन रहा ये दुर्लभ योग, इन राशियों का खुलेगा भाग्य का द्वार

सूर्य व शनि राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 30 साल बाद शनि व सूर्य की युति से दुर्लभ योग बन रहे हैं। सूर्य व शनि के योग से कई राशि वालों के लिए भाग्य का रास्ता खुलेगा। जानिए किन राशि वालों को होगा लाभ-

30 साल बाद शनि व सूर्य की स्थिति से बन रहा ये दुर्लभ योग, इन राशियों का खुलेगा भाग्य का द्वार
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 06 Apr 2022 05:26 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करता है। ग्रह के राशि परिवर्तन से किसी न किसी योग का निर्माण होता है। यह योग कुछ राशियों के लिए शुभ रहता है और कुछ राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ता है।  हिंदू नववर्ष 2079 की शुरुआत हो चुकी है। इस नवसंवत्सर में 30 साल बाद शनि व सूर्य की स्थिति से दुर्लभ योग का निर्माण हो रहा है। वर्तमान में सूर्य शनि की राशि कुंभ में विराजमान हैं। वहीं शनिदेव अपनी स्वराशि मकर में विराजमान हैं। जानें दोनों ग्रहों की इस स्थिति का किन राशि वालों को होगा महालाभ-

मेष- आपके लिए ग्रहों का शुभ संयोग शुभ फलदायी रहेगा। इस समय आपको हर काम में सफलता हासिल होगी। व्यापार में मुनाफा होने के योग बनेंगे। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों का प्रमोशन हो सकता है। कारोबार में नई योजनाएं शुरू हो सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बॉस की तारीफ मिल सकती है।

कल चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन बन रहे ये दो शुभ योग, जानें मां कूष्मांडा के पूजन का मुहूर्त व सबकुछ

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए सूर्य व शनि का संयोग शुभ साबित होगा। इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ के संकेत हैं। सैलरी में बढ़ोतरी व प्रमोशन होने के योग बनेंगे। व्यापार में निवेश के लिए समय अनुकूल है। इस दौरान आपको नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा।

शनिदेव की अब इन राशि वालों पर नहीं रहेगी टेढ़ी नजर, ज्योतिषाचार्यों से जानें इसकी वजह

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें