ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyAfter 12 years the conjunction of Sun and Jupiter in this zodiac people of these 3 zodiac signs should be careful till March 15 Astrology in Hindi

12 साल बाद इस राशि में सूर्य व गुरु की युति, 15 मार्च तक इन 3 राशियों के लोग रहें सावधान

सूर्य देव ने 13 फरवरी 2022 को कुंभ राशि में गोचर किया था। इस राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान थे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि में सूर्य व गुरु की 15 मार्च 2022 तक युति रहेगी।...

12 साल बाद इस राशि में सूर्य व गुरु की युति, 15 मार्च तक इन 3 राशियों के लोग रहें सावधान
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 25 Feb 2022 08:37 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

सूर्य देव ने 13 फरवरी 2022 को कुंभ राशि में गोचर किया था। इस राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान थे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि में सूर्य व गुरु की 15 मार्च 2022 तक युति रहेगी। गुरु व सूर्य के बीच मित्रता का भाव है। ऐसे में ग्रहों की युति कुंभ राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी रहेगी। हालांकि इस दौरान तीन राशियों के जातकों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

इन राशियों के लिए शुभ-

मेषः इस अवधि में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपका भाग्य साथ देगा। आर्थिक पक्ष को मजबूती मिलेगी। इस अवधि में शुरू किए गए कार्य सफल होंगे।

18 महीने बाद राहु करने वाले हैं इस राशि में गोचर, इन राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन

मिथुन- गुरु सूर्य की युति पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए लाभकारी रहेगी। इस दौरान नौकरी पेशा करने वाले जातकों को करियर में नए अवसर मिलेंगे।

सिंह- अपने रिश्ते को शादी में बदलने की कोशिश करने वालों के लिए यह अवधि शुभ है। इस दौरान आप रिश्ते को आगे बढ़ाने की बात कर सकते हैं।

धनु- धनु राशि वालों के लिए गुरु व सूर्य की युति जीवन में साहस व पराक्रम लेकर आएगी। इस दौरान आप कुछ बड़ा हासिल करने में सक्षम रहेंगे।

ये जातक रहें सावधान-

वृषभ- आपके कार्यस्थल में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। इस दौरान आप गुस्से का शिकार हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी छवि खराब करने की कोशिश की जा सकती है।

शनिदेव का 24 फरवरी को होने जा रहा उदय, इन राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम

कर्क- कर्क राशि वालों को अचानक धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। बेवजह खर्च से बचें।

कन्या- कन्या राशि के जातकों को सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। माता की सेहत का ध्यान रखें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें