ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyAfter 12 years the combination of these two big planets is being formed in Aquarius these 3 zodiac signs benefits Astrology in Hindi

12 साल बाद कुंभ राशि में बन रही इन दो बड़े ग्रहों की युति, इन 3 राशि वालों होगा विशेष लाभ

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रह के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। किसी भी ग्रह गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। सूर्यदेव ने पहले ही कुंभ राशि में गोचर कर लिया था। इस राशि में पहले से...

12 साल बाद कुंभ राशि में बन रही इन दो बड़े ग्रहों की युति, इन 3 राशि वालों होगा विशेष लाभ
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 03 Mar 2022 07:54 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रह के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। किसी भी ग्रह गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। सूर्यदेव ने पहले ही कुंभ राशि में गोचर कर लिया था। इस राशि में पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान थे। ऐसे में कुंभ राशि में सूर्य व गुरु ग्रह की युति बन रही है। ज्योतिष शास्त्र में इस युति को बेहद खास माना जाता है। इन दोनों ग्रहों के बीच मित्रता का भाव है। जानें इन दो ग्रहों की युति किन राशि वालों के जीवन में लाएगी खुशहाली-

मेष- मेष राशि के ग्याहरवें भाव में सूर्य व गुरु की युति बन रही है। 11 वें भाव को इनकम का भाव माना गया है। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे। फिजूल खर्चों पर रोक लगेगा। अगर आप धन निवेश का मन बन रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है।

मकर राशि में ग्रहों का बन रहा अद्भुत संयोग, मार्च का महीना इन राशि वालों के लिए रहेगा शानदार

वृषभ- सूर्य व गुरु की युति आपकी राशि के दशम यानी कर्म व करियर भाव में हो रही है। इसलिए आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को पदोन्नति हो सकती है। कार्यस्थल पर आपके कार्य कौशल में विकास होगा। उच्चाधिकारियों संग रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। 

मकर राशि- सूर्य व गुरु की युति आपके दूसरे यानी धन, वाणी भाव में हो रही है। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। इन दोनों ग्रहों की युति से इस राशि के जातकों को करियर में विशेष लाभ होगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें