ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyaccording to the astrological prediction know what future has for all zodiac signs on 16 january 2020

Rashifal 16 जनवरी 2020: मेष के होंगे शत्रु परास्त तो कर्क को बचना होगा क्रोध से, पढ़ें पूरा राशिफल

ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा कन्या राशि में हैं। मंगल वृश्चिक राशि में हैं। गुरु, शनि, केतु, धनु राशि में हैं। सूर्य और बुध मकर राशि में हैं। शुक्र कुंभ राशि में गोचर में...

Rashifal 16 जनवरी 2020: मेष के होंगे शत्रु परास्त तो कर्क को बचना होगा क्रोध से, पढ़ें पूरा राशिफल
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय,गोरखपुर Thu, 16 Jan 2020 12:07 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा कन्या राशि में हैं। मंगल वृश्चिक राशि में हैं। गुरु, शनि, केतु, धनु राशि में हैं। सूर्य और बुध मकर राशि में हैं। शुक्र कुंभ राशि में गोचर में हैं।

राशिफल-

मेष-
सकारात्मक-शत्रु परास्त होंगे। रोगों से छुटकारा मिलेगा। रुका हुआ काम सुचारू ढंग से चल पड़ेगा। अच्छा समय चल रहा है आपका।
नकारात्मक-असमंजस की स्थिति रहेगी।
प्रेम-सफलता मिलेगी।
व्यवसाय-अच्छा रहेगा।
सेहत-मध्यम स्थिति रहेगी।
उपाय-हरी वस्तुओं का दान करें।

वृषभ-
सकारात्मक-लिखने-पढ़ने की शुरुआत करना चाहते हैं तो कर दीजिए, अच्छा रहेगा।
नकारात्मक-भावुकता पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण निर्णयों को अभी रोक कर रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-गणेश जी की वंदना करें।

मिथुन-
सकारात्मक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्भव है। घर में कुछ अच्छा हो सकता है।
नकारात्मक-तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आ सकती है।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-हरी वस्तु अपने पास रखें।

कर्क-
सकारात्मक-योजनाओं को कार्यरूप दें। जो सोच रखा है उसे शुरू करें। सफलता मिलेगी।
नकारात्मक-क्रोध से बचें।  
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-सफलता मिलेगी।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करना आपके लिए अच्छा होगा।

सिंह-
सकारात्मक-रुपए-पैसे का आगमन बना रहेगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। आप तरक्की करेंगे।
नकारात्मक-वाणी पर नियंत्रण रखिए। पूंजी का निवेश न करिए।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-सफलता मिलेगी।
सेहत-ठीक रहेगी।
उपाय-हरा चारा जानवरों को खिलाना अच्छा रहेगा।

कन्या-
सकारात्मक-सुकुमारता बढ़ रही है। आपका कद बढ़ रहा है। नायक-नायिका की भांति सराहे जा रहे हैं आप। एक अच्छा समय आपके जीवन में दिख रहा है।
नकारात्मक-अज्ञात भय सताएगा।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-सफलता मिल रही है।
सेहत-बहुत अच्छी स्थिति है।
उपाय-ऊं गं गणपतये नम: का जाप करें।

तुला-
सकारात्मक-धैर्य बना रहेगा।
नकारात्मक-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। चिंतित बने रहेंगे। खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। कुछ चिंता अकारण भी रहेगी।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-शनिदेव का दर्शन करें।

वृश्चिक-
सकारात्मक-किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं है। एक अच्छी स्थिति में हैं आप। रुका धन वापस आ रहा है। आय के नवीन स्रोत भी बन रहे हैं। आर्थिक मामले में जीवन में तरक्की कर रहे हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति भी हो रही है।
नकारात्मक-क्रोध पर काबू रखें।
प्रेम-थोड़ी मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है।
सेहत-बहुत अच्छी स्थिति है।
उपाय-कोई भी हरी वस्तु किसी गरीब को दें। आपके लिए अच्छा होगा।

धनु-
सकारात्मक-शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। राजसत्ता पक्ष में कोई काम फंसा हुआ है तो उसके हो जाने के आसार हैं।
नकारात्मक-अज्ञात भय सताएगा।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-सफलता मिलेगी।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-गणेश जी की वंदना करें।

मकर-
सकारात्मक-भाग्यवश कोई काम बनेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। धार्मिक बने रहेंगे।
नकारात्मक-उर्जा की कमी रहेगी।
प्रेम-अच्छी स्थिति दिखाई पड़ रही है।
व्यवसाय-सफलता मिलेगी।
सेहत-अच्छी रहेगी।
उपाय-हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ-
सकारात्मक-अपनो का साथ मिलेगा।
नकारात्मक-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करने की जरूरत है। कोई गलत निर्णय न लीजिएगा। सोच-समझकर निर्णय लीजिए या निर्णय को अभी टाल दीजिए।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-गणेश जी की वंदना करें।

मीन-
सकारात्मक-जीवन में निरंतर लाभ की ओर चलते चले जाएंगे। किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं है। आगे बढ़ें और कार्यों को करें।
नकारात्मक-क्रोध बढ़ेगा।
प्रेम-नवप्रेम का आगमन हो सकता है।
व्यवसाय-नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए अच्छा समय है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-गणेश जी की वंदना करें।

प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें