ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyaccording to feng shui vastu tips keeping a crystal tree in the house is no less than a boon you will be surprised to know the benefits Astrology in Hindi

Feng Shui Tips: फेंगशुई के अनुसार किसी वरदान से कम नहीं है घर में क्रिस्टल ट्री रखना, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान 

फेंगशुई के अनुसार बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। जबकि इस वास्तु शास्त्र में भवन निर्माण और भवन में रखी जाने वाली वस्तुओं के बारे में भी जानकारी मिलती है।

Feng Shui Tips: फेंगशुई के अनुसार किसी वरदान से कम नहीं है घर में क्रिस्टल ट्री रखना, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान 
Ashutosh Kumarलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 06 May 2023 03:06 PM
ऐप पर पढ़ें

Feng Shui Tips: फेंगशुई एक चीनी वास्तु शास्त्र है जिसका चलन अब भारत में भी बहुत बढ़ गया है। फेंगशुई के अनुसार बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। जबकि इस वास्तु शास्त्र में भवन निर्माण और भवन में रखी जाने वाली वस्तुओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी मिलती है। आइए आज हम जानेंगे इन्हीं में से एक क्रिस्टल ट्री और घर में रखने से होने वाले इसके फायदे के बारे में। क्रिस्टल ट्री तरह-तरह के रंग बिरंगे रत्नों और स्फटिकों का बना होता है। 

क्रिस्टल ट्री को घर में रखने के अनोखे फायदे

1. फेंगशुई के अनुसार क्रिस्टल ट्री को घर में रखने से सुख-शांति बढ़ती है।
2. इसके अलावा, इसे घर में रखने से धन-समृद्धि भी बढ़ती है।
3. क्रिस्टल ट्री को घर में रखने से आपका मान-सम्मान बना रहता है और तरक्की होती रहती है।
4. क्रिस्टल ट्री को रखने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
5. दूसरी ओर इसे घर में रखने से खुशनुमा माहौल बना रहता है।
6. यदि क्रिस्टल ट्री को घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में रखा जाए तो सौभाग्य में वृद्धि होती है।
7. जबकि क्रिस्टल ट्री को व्यवसायिक स्थल पर रखने से संपदा में वृद्धि होती है।
8. इसके अलावा, कहा जाता है कि एमेथिस्ट क्रिस्टल ट्री लगाने से दिमाग का संतुलन बना रहता है। 
9. क्रिस्टल ट्री को बच्चों के कमरे में रखने से अच्छा प्रभाव पड़ता है।
10. क्रिस्टल ट्री को आप किचन या बेडरूम में भी रख सकते हैं। दोनों ही जगह यह मानसिक शांति प्रदान करेगा

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें