ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyAccording to astrology know weekly rashifal or saptahik bhavishyaphal jaane kaisa rahega 13 se 19 october ka samay

साप्ताहिक भविष्यफल: जानें कैसा रहेगा हर राशि के लिए 13 अक्तूबर -19 अक्तूबर 2019 का समय

फेमस एस्ट्रोलॉजर पं. राघवेन्द्र शर्मा से जानें कैसा रहेगा आपके लिए यह पूरा सप्ताह (13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2019)। क्या चमकेगी किस्मत या रहना होगा सावधान। पढ़िए क्या कहते हैं हर राशि के लिए उनके...

साप्ताहिक भविष्यफल: जानें कैसा रहेगा हर राशि के लिए 13 अक्तूबर -19 अक्तूबर 2019 का समय
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 13 Oct 2019 12:24 PM
ऐप पर पढ़ें

फेमस एस्ट्रोलॉजर पं. राघवेन्द्र शर्मा से जानें कैसा रहेगा आपके लिए यह पूरा सप्ताह (13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2019)। क्या चमकेगी किस्मत या रहना होगा सावधान। पढ़िए क्या कहते हैं हर राशि के लिए उनके सितारें। 

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल)

सप्ताह के प्रारंभ में मन अशांत रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। 17 अक्तूबर से धैर्यशीलता में कमी आएगी। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 

वृषभ (21 अप्रैल-20 मई)
धैर्यशीलता में कमी आएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 17 अक्तूबर से माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों से धनराशि के साधन विकसित हो सकते हैं। 

मिथुन (21 मई-2१ जून)
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। 17 अक्तूबर के उपरांत धैर्यशीलता में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। आय की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों की आपके प्रति धारणा बदलेगी।  

कर्क (2२ जून-2३ जुलाई)
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास की योजना बन सकती है। किसी पुराने मित्र का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। 

सिंह (2४ जुलाई-2२ अगस्त)

मन अशांत रहेगा। 17 अक्तूबर के उपरांत मानसिक कठिनाइयां बढ़ेंगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव अभी रहेगा। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। 

कन्या (2३ अगस्त-2२ सितंबर)
सप्ताह के प्रारंभ में ‘क्षणे रुष्टा क्षणे तुष्टा’  के भाव रहेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति रहेगी। आपसी मतभेद भी रहेंगे। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। सुस्वादु खान-पान में रुचि बढ़ेगी। 17 अक्तूबर से अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। 

तुला (2३ सितंबर-2३ अक्तूबर)

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वस्त्रों आदि के प्रति रुचि बढ़ सकती है। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। सप्ताह के प्रारंभ में पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। 17 अक्तूबर के बाद स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। 

वृश्चिक (2४ अक्तूबर-2१ नवंबर)
सप्ताह के प्रारंभ में ‘क्षणे रुष्टा क्षणे तुष्टा’  के भाव रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, परंतु पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता  है। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु (2२ नवंबर-2१ दिसंबर)
मन अशांत रहेगा। मन में निराशा व असंतोष के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। आय में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सान्निध्य व सहयोग मिलेगा। 

मकर (2२ दिसंबर-१९ जनवरी)
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति 
होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। माता-पिता का सान्निध्य व सहयोग प्राप्त होगा।  

कुंभ (2० जनवरी-१८ फरवरी)
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य केप्रति सचेत रहें। 

मीन (१९ फरवरी-20 मार्च)
मानसिक शांति तो रहेगी, परंतु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। पारिवारिक जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। खर्चे अधिक रहेंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें