ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyaarthik rashifal finance horoscope today aaj ka rashifal Daily Money and Finance Horoscope Predictions for Dec 10 Astrology in Hindi

आर्थिक राशिफल : वृष, मिथुन, कन्या, मकर और मीन वालों के लिए आज महत्वपूर्ण दिन, जानिए व्यापार व नौकरी से जुड़े कार्यों का शुभ समय

Daily Money and Finance Horoscope: Predictions for Dec 10 आज चंद्रमा कुम्भ राशि (शनि द्वारा शासित) में स्थित रहेगा। यह शतभिषा नक्षत्र (राहु द्वारा शासित) में स्थित होगा। शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि...

आर्थिक राशिफल : वृष, मिथुन, कन्या, मकर और मीन वालों के लिए आज महत्वपूर्ण दिन, जानिए व्यापार व नौकरी से जुड़े कार्यों का शुभ समय
नीरज धनखेर,नई दिल्लीFri, 10 Dec 2021 07:23 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Daily Money and Finance Horoscope: Predictions for Dec 10

आज चंद्रमा कुम्भ राशि (शनि द्वारा शासित) में स्थित रहेगा। यह शतभिषा नक्षत्र (राहु द्वारा शासित) में स्थित होगा। शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि सायं 07:09 बजे तक है, जो भूमि-संपत्ति, यात्रा और मुकदमेबाजी से संबंधित लेन-देन के लिए शुभ मानी जाती है। वृष, मिथुन, कन्या, मकर और मीन राशि के लोग धन और वित्त से संबंधित मामलों में एक बेहतरीन दिन की आशा कर सकते हैं। कर्क, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों को नीचे दिए गए शुभ समय के अनुसार अपने दिन की योजना बनाने की आवश्यकता होगी। मेष, तुला और धनु राशि के लोगों को समीक्षा और आत्मनिरीक्षण में दिन बिताने और भविष्य की योजना बनाने के लिए तत्पर रहना चाहिए।

विभिन्न कार्यों के लिए आज का शुभ मुहूर्त:

बिजनेस मीटिंग- क्लाइंट्स या बिजनेस कर्मचारियों के साथ किसी भी जरूरी बिजनेस मीटिंग के लिए कॉन्ट्रैक्ट या डॉक्यूमेंट्स पर  सिग्नेचर सुबह 09:00 से 10:45 बजे तक किए जाने चाहिए।

ट्रेनिंग और रिक्रूटमेंट- यदि आप किसी ट्रेनिंग या डेवलपमेंट एक्टिविटीज की प्लानिंग बनाना चाहते हैं, या किसी प्रोग्राम को होस्ट करना चाहते हैं, तो उसकी प्लानिंग सुबह 08:30 बजे से सुबह 09:40 बजे के बीच करें।

राशिफल : ग्रहों का अद्भुत संयोग, गजकेसरी योग से सभी राशियों की सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

कानूनी मामले और विवाद समाधान- बिजनेस या निवेश से संबंधित सभी कानूनी मामलों या विवादों को दोपहर 01:30 बजे से दोपहर 02:45 बजे के बीच हल किया जाना चाहिए।

ट्रैवल- किसी भी बिजनेस या प्रोफेशनल सफर पर जाने की प्लानिंग शाम 04:05 बजे से शाम 05:15 बजे के बजे के बीच करें।

इनवेस्टमेंट: सुबह 10:56 से दोपहर 12:13 बजे के बीच कोई निवेश या भुगतान न करें। बता दें, इस दौरान राहु काल रहेगा, जो अशुभ माना जाता है। वहीं इस दौरान कोई वित्तिय निर्णय न लें।

स्टॉक मार्केट-  मेष, तुला और धनु राशि वालों को आज स्टॉक ट्रेडिंग से बचना चाहिए। शेष राशियों के लिए क्रय- विक्रय का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:20 से दोपहर 01:35 बजे तक है।

सरकारी कार्य- सरकार से संबंधित कोई भी कार्य जैसे ऑनलाइन प्रस्ताव जमा करना, आवेदन या पर्सनल मीटिंग दोपहर 02:50 से शाम 04:00 बजे के बीच करें।

नए बिजनेस की शुरुआत:  बिजनेस से संबंधित कोई भी नया काम शुरू करने के लिए सुबह 08:40 से 10:40 के बीच का समय शुभ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें