ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyaapki ankrashi numerology horoscope 25 SEPTEMBER

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 25 सितंबर का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर...

Surenderलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 24 Sep 2018 06:59 PM

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 25 सितंबर का दिन

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 25 सितंबर का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक 1

मूलांक 12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। पहले से सोचे हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से खुशी का समाचार प्राप्त होगा।

मूलांक 2

मूलांक 23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। महत्वपूर्ण मामलों में कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 3

मूलांक 34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको मेहनत अधिक करनी होगी। आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 4

मूलांक 45 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। धैर्य बनाए रखें। दांपत्य जीवन में तकरार हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 5

मूलांक 56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। धैर्य बनाए रखें। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी को भी उधार देने से बचें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव हावी हो सकता है।

मूलांक 6

मूलांक 67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 7

मूलांक 78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। किसी भी कार्य को टालें नहीं। न ही किसी भी कार्य को अधूरा छोड़ें। व्यापार में किसी को भी उधार देने से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 8

मूलांक 89 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 9

मूलांक 910 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।