ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyaapki ankrashi numerology horoscope 24 SEPTEMBER

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 24 सितंबर का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते...

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 23 Sep 2018 09:25 PM

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 24 सितंबर का दिन

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 24 सितंबर का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। किस्मत का साथ आपको कुछ कम ही मिलेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधी भी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। दूसरों के विचारों से प्रभावित न हों। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विरोधियों से सावधान रहें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। धैर्य बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। पुराने समय से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज आपके मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। भविष्य को लेकर मन अशांत रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण मामलों में किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही निर्णय लें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। अपने मन को केंद्रित रखें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों, अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों, अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधी भी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।