आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 21 सितंबर का दिन
जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में...
अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 21 सितंबर का दिन
जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य
मूलांक 1
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अटके हुए कार्य बन सकेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 2
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। मन में तरह-तरह के विचार आएंगे। मानसिक अस्थिरता की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। व्यस्नों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक 3
आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। धैर्य बनाए रखें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में भी किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।
मूलांक 4
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। साथियों से अनबन हो सकती है। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में किसी को भी उधार देने से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। मानसिक चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है।
मूलांक 5
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। किसी को भी उधार देने से बचें। महत्वपूर्ण मामलों में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मानसिक तनाव हावी हो सकता है।
मूलांक 6
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। पुराने समय से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक 7
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। पुराने समय से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।
मूलांक 8
आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई ऊर्जा से कार्य करेंगे। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
मूलांक 9
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।