ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyaapki ankrashi numerology 4 October 2018

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 4 अक्टूबर का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष...

Surenderलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 03 Oct 2018 09:29 PM

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 04 अक्टूबर का दिन

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 04 अक्टूबर का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक 1

मूलांक 12 / 10

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 2

मूलांक 23 / 10

आज आपकी रुचि रचनात्मक कार्यों के प्रति बढ़ेगी। मन में नए-नए विचार आएंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 3

मूलांक 34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 4

मूलांक 45 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मन कम ही लगेगा। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। धैर्य बनाए रखें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 5

मूलांक 56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पहले से अटके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य को सराहना मिलेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 6

मूलांक 67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 7

मूलांक 78 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। संबंधों का लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 8

मूलांक 89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों या रिश्तेदारों से आपकी मुलाकात हो सकती है। संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 9

मूलांक 910 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आप नई ऊर्जा से कार्य करेंगे। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।