ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyaapki ankrashi 5 september 2018 numerology horoscope

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 5 सितंबर का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको...

Alakhaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 04 Sep 2018 10:57 PM

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 5 सितंबर का दिन

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 5 सितंबर का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक - 1

मूलांक - 12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। पहले से सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक - 2

मूलांक - 23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मूलांक - 3

मूलांक - 34 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक -4

मूलांक -45 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। पुराने समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक - 5

मूलांक - 56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक -6

मूलांक -67 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में बनते हुए कार्य अटक सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से बचें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक - 7

मूलांक - 78 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। नई योजनाओं पर फिलहाल कार्य आरंभ न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक - 8

मूलांक - 89 / 10

आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक - 9

मूलांक - 910 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। मेहनत अधिक करनी होगी। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। व्यय की अधिकता रहेगी। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।