ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyaaj ke rashiphal horoscope of 8th march 2019

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 8 मार्च 2019 का दिन

जानें कैसा रहेगा आपका 8 मार्च 2019 का दिन मेष: परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा कष्टमय हो सकती है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।  वृष:...

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 8 मार्च 2019 का दिन
पं.राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीFri, 08 Mar 2019 06:42 AM
ऐप पर पढ़ें

जानें कैसा रहेगा आपका 8 मार्च 2019 का दिन

मेष: परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा कष्टमय हो सकती है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। 

वृष: भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार की स्थिति में सुधार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। 

मिथुन: मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। 

कर्क: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

सिंह: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है।

कन्या: मानसिक शान्ति तो रहेगी। परन्तु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव बना रहेगा। भाइयों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। 

तुला: क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक: पठन-पाठन में रूचि रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। 

धनु: जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मकर: वस्त्रों के प्रति रूझान बढ़ेगा। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

कुंभ: आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

मीन: मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। खर्च बढ़ेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें