ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyaaj ka rashiphal horoscope of 26th march 2019

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 26 मार्च 2019 का दिन

जानें कैसा रहेगा आपका 26 मार्च 2019 का दिन मेष: मन अशान्त रहेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। वृष: क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के...

 राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 26 मार्च 2019 का दिन
पं राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीMon, 25 Mar 2019 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जानें कैसा रहेगा आपका 26 मार्च 2019 का दिन

मेष: मन अशान्त रहेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।

वृष: क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। 

मिथुन: आत्मविश्वास में वृद्धि तो होगी लेकिन किसी अज्ञातमय से परेशान हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

कर्क: आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। 

सिंह: मन अशान्त रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। 

कन्या: मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। क्रोध की अधिकता हो सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। 

तुला: वाणी में सौम्यता रहेगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

वृश्चिक: मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परन्तु बातचीत में संयत रहें। परिवार में सुख शान्ति रहेगी।

धनु: मानसिक समस्याएं बढ़ेंगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

मकर: क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा का प्रभाव रहेगा। नौकरी में कार्यक्रम में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

कुंभ: मानसिक शान्ति तो रहेगी। लेकिन वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मीन: आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें