ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyaaj ka rashiphal horoscope of 25th march 2019

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 25 मार्च 2019 का दिन

जानें कैसा रहेगा आपका 25 मार्च 2019 का दिन मेष: धैर्यशीलता में कमी रहेगी। खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। जीवनसाथी के परिवार की किसी महिला से धन लाभ हो सकता है। वृष:  आत्मविश्वास से...

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 25 मार्च 2019 का दिन
पं.राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीMon, 25 Mar 2019 10:32 AM
ऐप पर पढ़ें

जानें कैसा रहेगा आपका 25 मार्च 2019 का दिन

मेष: धैर्यशीलता में कमी रहेगी। खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। जीवनसाथी के परिवार की किसी महिला से धन लाभ हो सकता है।

वृष:  आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। फिर भी अति उत्साही होने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगी। आय में कमी आ सकती है। 

मिथुन: मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। व्यर्थ के विवादों से बचें। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

कर्क: मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है।

सिंह: आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक तनाव हो सकता है। आय में कमी आयेगी। संचित धन की भी कमी आ सकती है। 

कन्या: मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कारोबार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। 

तुला: आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से परेशान भी हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। 

वृश्चिक: क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

धनु: मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ेंगे। नौकरी में परिवर्तन भी हो सकता है। 

मकर: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। फिर भी लेखनादि बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा। बौद्धिक कार्यों के लिए यात्रा पर भी जाना हो सकता है। 

कुंभ: धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग भी बन रहे हैं।

मीन: किसी मित्र का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें