ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyaaj ka rashiphal horoscope of 22nd may 2018

राशिफल: क्या कहते हैं 22 मई को आपके सितारे

राशिफल : क्या कहते हैं 22 मई को आपके सितारे, राशि के अनुसार पढ़ें अपना राशिफल

Alakhaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 21 May 2018 04:30 PM

जानें क्या कहते हैं 22 मई को आपके सितारे

जानें क्या कहते हैं 22 मई को आपके सितारे1 / 13

राशिफल : क्या कहते हैं 22 मई को आपके सितारे, राशि के अनुसार पढ़ें अपना भविष्यफल

मेष

मेष2 / 13

क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। (पं.राघवेन्द्र शर्मा)

वृष

वृष3 / 13

माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से सम्पर्क बन सकते हैं। (पं.राघवेन्द्र शर्मा)

मिथुन

मिथुन4 / 13

कार्यक्षेत्र की स्थिति में कुछ सुधार होगा। किसी रूके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। (पं.राघवेन्द्र शर्मा)

कर्क

कर्क5 / 13

वाणी में सौम्यता रहेगी। परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धनलाभ के योग बन रहे हैं। (पं.राघवेन्द्र शर्मा)

सिंह

सिंह6 / 13

मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। (पं.राघवेन्द्र शर्मा)

कन्या

कन्या7 / 13

मन अशान्त रहेगा। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। नौकरी में बदलाव की सम्भावना बन रही है। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। (पं.राघवेन्द्र शर्मा)

तुला

तुला8 / 13

मानसिक शान्ति रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। आय में व्यवधान आ सकते हैं। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। (पं.राघवेन्द्र शर्मा)

वृश्चिक

वृश्चिक9 / 13

धैर्यशीलता में कमी आएगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। धार्मिक एवं शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। (पं.राघवेन्द्र शर्मा)

धनु

धनु10 / 13

आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। बातचीत में संयमित रहें। आय के कुछ नवीन स्रोत्र विकसित हो सकते हैं। (पं.राघवेन्द्र शर्मा)

मकर

मकर11 / 13

जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। (पं.राघवेन्द्र शर्मा)

कुंभ

कुंभ12 / 13

मन में नकारात्मक विचारों का अभाव रहेगा। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। (पं.राघवेन्द्र शर्मा)

मीन

मीन13 / 13

वाहन सुख में वृद्धि होगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। (पं.राघवेन्द्र शर्मा)