ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyaaj ka rashiphal horoscope of 22nd march 2019

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 22 मार्च 2019 का दिन

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 22 मार्च 2019 का दिन मेष: खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।  वृष: परिवार की समस्याएं बढ़...

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 22 मार्च 2019 का दिन
पं राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीThu, 21 Mar 2019 05:37 PM
ऐप पर पढ़ें

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 22 मार्च 2019 का दिन

मेष: खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। 

वृष: परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता हो सकती है। कार्यक्षेत्र की स्थिति अनुकूल रहेंगी।

मिथुन: आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। 

कर्क: मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह: वाणी में सौम्यता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आ सकती है।

कन्या: आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है>

तुला: आत्मसंयत रहें। मानसिक तनाव रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

वृश्चिक: परिवार में सुख शान्ति रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है।

धनु: घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रख-रखाव तथा साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

मकर: मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन उत्पन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ: माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। 

मीन: सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परन्तु अति उत्साही होने से बचें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें