ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyaaj ka rashiphal horoscope of 20th march 2019

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 20 मार्च का दिन

जानें कैसा रहेगा आपका 20 मार्च का दिन मेष: परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। वृष:...

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 20 मार्च का दिन
पं राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीWed, 20 Mar 2019 07:00 AM
ऐप पर पढ़ें

जानें कैसा रहेगा आपका 20 मार्च का दिन

मेष: परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

वृष: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पठन-पाठन में रूचि रहेगी। परन्तु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।

मिथुन: शैक्षिक कार्यो में व्यवधान आ सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। वाहन सुख में कमी आ सकती है। 

कर्क: मन में निराशा के भाव हो सकते हैं। किसी अज्ञातमय से परेशान हो सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

सिंह: आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में तरक्की के योग तो बन रहे है। लेकिन स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। 

कन्या: धैर्यशीलता में कमी आयेगी। बातचीत में संयत रहें। परिवार में भाई को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

तुला: मानसिक तनाव रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। शिक्षा में शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

वृश्चिक: मन अशान्त हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। 

धनु: जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

मकर: वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। मित्रों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।

कुंभ: वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

मीन: सन्तान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें