राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 19 मार्च का दिन
राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 19 मार्च का दिन मेष- मन में उतार चढ़ाव रहेंगे। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वृष- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।...
राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 19 मार्च का दिन
मेष- मन में उतार चढ़ाव रहेंगे। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
वृष- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में कठिनाइयां का सामना करना पड़ सकता है लेकिन कार्यक्षेत्र में कुछ सुधार भी हो सकता है।
मिथुन- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं।
कर्क- वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन मन अशान्त रहेगा। नौकरी में इच्छा विरूद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
सिंह- मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी आयेगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।
कन्या- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
तुला- भावनाओं और स्वभाव में उतार चढ़ाव आएंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। आय में व्यवधान आ सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। आय में कमी भी रहेगी।
धनु- पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में अफसरों से विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।
मकर- कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ- वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। मित्रों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
मीन- आत्मसंयत रहें। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।